Sep 05, 2025

दिल्ली को कहां-कहां से मिलता है पीने का पानी, इतने स्रोत सुनकर हैरान रह जाएंगे

Digpal Singh

​यमुना नदी से​

दिल्ली की एक बड़ी आबादी यमुना नदी का पानी पीती है। दिल्ली की प्यास बुझाने के लिए हरियाणा से मुनक नहर के जरिए दिल्ली तक पानी पहुंचाया जाता है।

Credit: Twitter

​गंगा नदी से​

दिल्ली की प्यास बुझाने के लिए गंगा नदी से भी पानी आता है। यह गंगा जल ऊपरी गंगा नहर (Upper Ganga Canal) से दिल्ली तक पहुंचाया जाता है।

Credit: Twitter

दूधवाले की ऐसी हरकत कि...

​भाखड़ा से​

दिल्लीवासियों की प्यास बुझाने के लिए भाखड़ा रिजरवेयर से भी यहां पानी पहुंचाया जाता है।

Credit: Twitter

​ट्यूब वेल से​

दिल्ली जलबोर्ड के पास ट्यूब वेल का एक बड़ा नेटवर्क है। शहरभर में मौजूद यह ट्यूबवेल दिल्ली के कई इलाकों की प्यास बुझाते हैं।

Credit: Twitter

You may also like

ये हैं नोएडा की 5 सबसे महंगी सोसाइटी, जा...
भारत के इस शहर में नहीं है एक भी ट्रैफिक...

​रेनी वेल से​

दिल्ली में यमुना नदी के किनारे और कई अन्य हिस्सों में रेनी वेल हैं। यहां से ग्राउंड वाटर निकालकर भी दिल्ली के घरों तक पहुंचाया जाता है।

Credit: Twitter

​तालाब और झीलों से​

दिल्ली में 1300 से ज्यादा जल स्रोत हैं, जिनमें तालाब और झीलें भी शामिल हैं। इनका पानी भी दिल्लीवासियों की प्यास बुझाता है।

Credit: Twitter

​रिसाइकल प्लांट से​

इसके अलावा दिल्ली में कई रिसाइकल प्लांट्स से भी गंदे पानी को साफ करके दिल्ली के पार्कों आदि तक पहुंचाया जाता है, जिससे सिंचाई की जाती है।

Credit: Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ये हैं नोएडा की 5 सबसे महंगी सोसाइटी, जानिए क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं यहां

ऐसी और स्टोरीज देखें