Jan 08, 2025
प्रयागराज में महाकुंभ मेला 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक लगेगा। इस मेले में शामिल होने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। अगर आप भी प्रयागराज आ रहे हैं, तो आपको इस शहर के फेमस स्ट्रीट फूड और स्वीट डिशेज को जरूर खाना चाहिए। ये फूड्स अपने स्वाद के चलते खूब फेमस हैं।
Credit: Twitter/istock
चाट सिर्फ बनारस की ही नहीं बल्कि प्रयागराज की भी खूब फेमस है। चाट प्रयागराज का फेमस स्ट्रीट फूड है। इस शहर में आपको कई तरह की चाट का स्वाद चखने को मिल जाएगा। यहां की पानी-पूरी का जायका भी आपको बहुत पसंद आएगा। चाट के लिए घंटाघट के पास लोकनाथ चाटवाला बहुत फेसम है। इसके अलावा आपको हर गली मोहल्ले में चाट की दुकानें मिल जाएंगी।
Credit: Twitter/istock
प्रयागराज में सुबह के समय दही जलेबी का नाश्ता काफी फेमस है। खासतौर पर सर्दियों में लोग दही जलेबी खाना बहुत पसंद करते हैं। यहां की दही जलेबी का स्वाद आपको बहुत पसंद आएगा। साथ ही यहां की इमरती का स्वाद भी आप नहीं भूल पाएंगे।
Credit: Twitter/istock
कचौड़ी सब्जी में सुबह के नाश्ते में प्रयागराज के लोग खूब खाते हैं। यहां पर उड़द दाल की कचौड़ी को टेस्टी आलू-टमाटर की सब्जी के साथ परोसा जाता है। इसे लोग खूब चटकारे लेकर खाया करते हैं। प्रयागराज में कचौड़ी सब्जी के लिए कटरा का नेतराम बहुत फेमस है।
Credit: Twitter/istock
देहाती रसगुल्ला सिर्फ एक मिठाई ही नहीं बल्कि प्रयागराज की शान है। इस शहर का देहाती रसगुल्ला देशभर में खूब फेमस है। इसे खाने के लिए यहां दूर-दूर से लोग आते हैं। प्रयागराज आने पर देहाती रसगुल्ला आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए।
Credit: Twitter/istock
देहाती रसगुल्ला के अलावा लौंगलता भी प्रयागराज की फेमस मिठाई है। पूरे यूपी में प्रयागराज की लौंगलता मिठाई बहुत खास है। यहां पर आपको शुगरफ्री लौंगलता भी खाने को मिल जाएगी।
Credit: Twitter/istock
प्रयागराज के सेबिया अमरूद देश-विदेश में फेमस है। इन्हें इलाहाबादी अमरूद के नाम से भी जाना जाता है। यहां के अमरूद बाहर से सेब की तरह लाल रहता है और काटने पर अंदर से भी लाल रहता है। प्रयागराज में आपको ये ठंड के सीजन में किसी भी फल की दुकान पर आराम से मिल जाएंगे।
Credit: Twitter/istock
अगर आप प्रयागराज जा रहे हैं, तो यहां के चपटे चुरमुरे का स्वाद बिल्कुल मिस मत कीजिए। लाइट फूड के तौर पर चुरमुरा बेस्ट ऑप्शन है। चुरमुरा को लोग स्नैक्स के तौर पर खाना पसंद करते हैं। इसका चटपटा स्वाद एक बार चखकर आपको दोबारा इसे खाने का मन करेगा।
Credit: Twitter/istock
प्रयागराज में आपको साउथ इंडियन खाने का स्वाद भी मिल जाएगा। मेडिकल चौराहे पर स्थित डोसे की दुकान पूरे शहर में अपने डोसे के स्वाद के लिए खूब फेमस है। यहां पर आपको एक बार डोसा जरूर ट्राई करना चाहिए।
Credit: Twitter/istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स