Jan 02, 2026

दिल्ली में यहां लें टपरी वाली चाय का मजा, खुशबू और स्वाद ऐसा जो मन को मोह जाए​

Varsha Kushwaha

​सर्दियों हो या गर्मी, चाय के शौकिनों की कहीं कमी नहीं है।​

Credit: Canva

​सिर्द हो, जुखाम हो या थकान, इनका रामबाण इलाज केवल चाय होता है।​

Credit: Canva

​गर्म-गर्म चाय की चुस्कियां लेते ही मानों सारी परेशानी खत्म हो गई।​

Credit: Canva

​अगर आपने दिल्ली के इन टी स्टॉल से चाय नहीं पी, तो क्या सच में आप चाय लवर हैं।​

Credit: Canva

You may also like

स्पीड से लेकर सुरक्षा तक, जानें Vande Bh...
मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली, जाने इन शहरों...

​नेता जी चाय वाला​

​दिल्ली के कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर के पास स्थित नेता जी चाय वाला शहर के फेसम टी स्टॉल में से एक है। इनकी चाय पीने लोग सुबह 8 बजे ही पहुंच जाते हैं।


Credit: Canva

​कनॉट प्लेस द चाय पॉइंट​

​कनॉट प्लेस में स्थित 'द चाय पॉइंट' भी लोगों में चाय के अपने बेहतरीन स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। यहां चाय शौकिनों की भीड़ लगी रहती है। सुबह से लेकर शाम तक यहां चाय पीने वालों का रेला लगा रहता है। दोस्तों के साथ चाय पर चर्चा के लिए यह एक अच्छा स्पॉट है।


Credit: Canva

​भीम टी स्टॉल​

राजेंद्र नगर में स्थित भीम टी स्टॉल भी चाय की बेहतरीन चुस्कियों के लिए जाना जाता है। इसकी कुल्हड़ वाली चाय के तो क्या ही कहने। सौंधी-सौंधी मिट्टी की खूशबू के साथ मसालों के साथ बनी चाय का कोई जवाब नहीं है।


Credit: Canva

​सुदामा चाय​

​दिल्ली हो या एनसीआर, दिल्ली विश्वविद्यालय में मिलने वाली सुदामा की चाय का कोई मुकाबला नहीं है। यहां पढ़ने वाले से लेकर दिल्ली आने वाले लोग भी सुदामा की चाय पीने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय का एक चक्कर जरूर लगता हैं।


Credit: Canva

​रॉकी बिहार की चाय​

​बाबा खड़क सिंह रोड पर रॉकी बिहार की चाय के नाम से एक टी स्टॉल है, जहां पर आपको बेहतरीन चाय मिलेगी। यहां अक्सर लोगों की भीड़ लगी रहती है। आसपास में का पूरा इलाका चाय की खुशबू से महकता रहता है, जो लोगों को अपनी तरफ खींचता है।


Credit: Canva

​सोनू टी स्टॉल​

​द्वारका सेक्टर 7 में रामपाल चौक के पास स्थित सोनू टी स्टॉल भी शहर के कुछ उन टी स्टॉल में से एक है, जहां लोगों की भीड़ कभी कम ही नहीं होती। दुकान खुलने के साथ ही यहां लोग चाय के लिए खड़े हो जाते हैं।


Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: स्पीड से लेकर सुरक्षा तक, जानें Vande Bharat Sleeper की खूबियां जो बदल देंगी सफर

ऐसी और स्टोरीज देखें