Jan 02, 2026
Credit: Canva
Credit: Canva
Credit: Canva
Credit: Canva
Credit: Canva
दिल्ली के सबसे किफायती रिहायशी इलाकों में उत्तम नगर शामिल है। यहां किराए पर सस्ते में मकान उपलब्ध हैं। बेहतर सुविधाओं के साथ किराए पर रहने के लिए यह एक अच्छा स्थान है। साथ ही इस इलाके की शहर के अन्य इलाकों से भी बेहतर कनेक्टिविटी है।
Credit: Canva
राजधानी के 5 किफायती इलाकों में लक्ष्मी नगर का नाम भी आता है। आईटीओ और दिल्ली के पास होने के कारण इन स्थानों पर नौकरी करने वाले लोग भी यहां रहने के लिए किराए के मकान की तलाश में रहते हैं। आसपास अच्छी मार्केट, अस्पताल आदि होने के कारण यहां सुविधाएं भी बेहतर है और कनेक्टिविटी भी।
Credit: Canva
साउथ दिल्ली में स्थित गोविंदपुर भी शहर के सबसे सस्ते इलाकों में से एक हैं। यहां आपको किराए पर अच्छे घर मिल जाएंगे। 1bhk से लेकर यहां 3bhk फ्लैट तक उपलब्ध हैं। परिवार हो या बैचलर सब यहां सस्ते में अच्छा घर ले सकते हैं।
Credit: Canva
नवादा भी राजधानी के सबसे किफायती रिहायशी इलाकों में शामिल है। यहां कई अच्छी प्रॉपर्टी है, जिसे आप किराए पर ले सकते हैं। मेट्रो स्टेशन और रेलवे स्टेशन पास होने के कारण यहां अधिक से अधिक लोग रहना चाहते हैं। शहर के अन्य इलाकों से साथ इसकी कनेक्टिविटी भी बेहतर है।
Credit: Canva
मयूर विहार एक किफायती रिहायशी इलाका है। यहां कई आवासीय अपार्टमेंट और सोसाइटी है। दिल्ली के करीब होने के कारण यह भी किराए पर मकान की तलाश कर रहे लोगों के लिए लोकप्रिय स्थान है।
Credit: Canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स