May 26, 2025
राजस्थान देश का सबसे विशाल राज्य तो है ही साथ ही सबसे गर्म राज्य भी है। इसका कारण यहां का क्लाइमेट है।
Credit: twitter
राजस्थान में गर्मी का ये आलम है कि यहां के थार में तापमान एक बार रिकॉर्ड 51 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।
Credit: twitter
लेकिन ऐसा नहीं है कि इस तपने वाले प्रदेश में केवल गर्म जगहें हैं। यहां उदयपुर और अलवर जैसी जगहें भी हैं।
Credit: twitter
उदयपुर को झीलों के शहर कहा जाता है और अरावली पहाड़ियों से नजदीक होने से, यह राज्य के बाकी जगहों की तुलना में कुछ ठंडा होता है।
Credit: twitter
अलवर में अरावली पहाड़ियों के बीच बसी सिलीसेढ़ झील शहर की गर्मी से कुछ राहत देती है।
Credit: twitter
राजस्थान का एक और इलाका है जो इन सबसे ठंडा है। ये है अरावली की पहाड़ियों पर बसा माउंट आबू।
Credit: twitter
सिरोही जिले में स्थित माउंट आबू राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है। हरे-भरे वन, शांत झीलें और बहते झरने इस जगह की खासियत हैं।
Credit: twitter
माउंट आबू गर्मियों में भी राजस्थान की बाकी जगहों के मुकाबले ठंडा रहता है। मई-जून में आमतौर पर यह 24°C से 33°C तक रहता है।
Credit: twitter
अपने खास जलवायु की वजह से माउंट आबू एक काफी मशहूर टूरिस्ट स्पॉट भी है।
Credit: twitter
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स