May 11, 2025
मानव सभ्यता के विकास में जब भी अधिकार, आधिपत्य या स्वामित्व की अवधारणा विकसित हुई होगी। उसके बाद ही युद्ध अवधारणा का जन्म हुआ होगा।
Credit: Twitter
ऐसे ही कई अनगिनत युद्धों का साक्षी भारत भी रहा होगा लेकिन तारीख के पन्नों में इनमें से कुछ ही शामिल हो पाए।
Credit: Twitter
जो शामिल हो पाए, उनसे ही चुनकर कर हम आपको देश के कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताते हैं, जो कभी युद्धस्थल रहे।
Credit: Twitter
इस शहर में दो नामी युद्ध हुए, जिन्हें तराइन या तरावड़ी के युद्ध के नाम से जाना जाता है। 1191 और 1192 में पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गौरी के बीच यहां युद्ध हुए थे।
Credit: Twitter
पानीपत तीन ऐतिहासिक लड़ाइयों का गवाह रहा है। यहां 1526 में हु्ई लड़ाई के बाद ही भारत में मुगल साम्राज्य का स्थापना हुई थी। इसके अलावा 1556 और 1761 में भी यहां लड़ाइयां हुईं।
Credit: Twitter
फिलहाल अपने इत्र के लिए मशहूर इसी शहर 1540 में शेर शाह सूरी और हुमायूं के बीच युद्ध हुआ था। जिसके बाद सूरी साम्राज्य की स्थापना हुई।
Credit: Twitter
यहां टीपू सुल्तान और अंग्रेजों के बीच आंग्ल-मैसूर युद्ध हुआ था। 1799 में हुए चौथे युद्ध में टीपू की मृत्यु हुई और अंग्रेजों ने मैसूर पर कब्जा कर लिया।
Credit: Twitter
दिल्ली ने भी कई युद्ध देखे हैं। उनमें से 1757 और 1803 में हुए कुछ प्रमुख युद्ध थे। दिल्ली शहर 1857 के समय भी एक युद्धनुमा स्थिति का भी साक्षी रहा, जिसमें दिल्ली के सिपाही और अन्य लोगों ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह कर दिया था।
Credit: Twitter
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स