Apr 22, 2025
By: Nilesh DwivedIभारत का खान-पान अपनी विविधता, मसालेदार स्वाद और रंग-रूप के लिए जाना जाता है।
Credit: Canva
चावल, मांस और खड़े मसलों के साथ बना ये लोकप्रिय भारतीय व्यंजन, जिसे बिरयानी कहा जाता है, एक शानदार फूड ऑप्शन है।
Credit: Canva
दिल्ली की बिरयानी अपनी विविधताओं और अनूठे स्वादों के कारण प्रसिद्ध है। इसका इतिहास सीधे मुगल काल तक जाता है।
Credit: Canva
लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली में कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहां बेहद ही जायकेदार और दमदार बिरयानी मिलती है? ऐसे में आइए जानते हैं इनके बारे में।
Credit: Canva
यदि आप दिल्ली में मुरादाबादी बिरयानी का असली स्वाद चखना चाहते हैं, तो निजामुद्दीन पर मौजूद एन. इकबाल बिरयानी आपके लिए बिल्कुल सही जगह है।
Credit: Canva
जामा मस्जिद पर मिलने वाली दिल पसंद बिरयानी का नाम सुनकर ही मन खुश हो जाता है। इसका स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा।
Credit: Canva
अगर आप दिल्ली 6 जाएं, तो वहां की प्रसिद्ध पाकिस्तानी बिरयानी का स्वाद लेना न भूलें। ये इतनी लोकप्रिय है कि शहर के बाहर रहने वाले लोग भी यहां से बिरयानी ऑर्डर करते हैं।
Credit: Canva
कनॉट प्लेस में स्थित आंध्र भवन की हैदराबादी बिरयानी का कोई मुकाबला नहीं है। यहां हर दिन 600 से अधिक प्लेट बिरयानी बिकती हैं।
Credit: Canva
बाटला हाउस बस स्टैंड के पास स्थित टीपू सुल्तान बिरयानी रेस्टोरेंट काफी प्रसिद्ध है। यहां की बिरयानी खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होती है।
Credit: Canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स