बेंगलुरु के 5 सबसे सस्ते इलाके, किराए पर रहने के लिए हैं बेस्ट

Pooja Kumari

May 27, 2025

​बेंगलुरु, कर्नाटक की राजधानी और प्रदेश का सबसे अमीर शहर है।​

Credit: Twitter

​बेंगलुरु को भारत का आईटी हब भी कहा जाता है।​

Credit: Twitter

​इस शहर में किराए पर रहने के लिए कई सस्ते इलाके भी है।​

Credit: Twitter

​Magicbricks के अनुसार बेंगलुरु के 5 सबसे किफायती इलाके है:​

Credit: Twitter

You may also like

राजपूत और मुगल वास्तुकला का अनूठा मिश्रण...
कोलकाता के सबसे सस्ते 5 इलाके, किफायती द...

​​इलेक्ट्रॉनिक सिटी​​


बेंगलुरु में इलेक्ट्रॉनिक सिटी सबसे किफायती इलाकों में से एक है। शांतिपूर्ण वातावरण पसंद करने वालों के लिए ये जगह बेस्ट है। यहां पर करीब 34 फीसदी प्रोपर्टी 5000 से 10 हजार के बीच किराए पर मिल रही है। वहीं 19 फीसदी का किराया 10 से 15 हजार के बीच है। इस इलाके में सबसे अधिक 2 बेडरूम वाले घर है, वहीं 41 फीसदी किराए की संपत्तिया मल्टीस्टोरी अपार्टमेंट कॉम्लेक्स में स्थित है।

Credit: Twitter

​​कनकपुरा रोड​​


कनकपुरा रोड, बेंगलुरु के साउथ में पड़ने वाला एक प्रमुख आवासीय और कॉमर्शियल एरिया है। यह इलाका एनआईसीई रिंग रोड और आउट रिंग रोड के जरिए इलेक्ट्रॉनिक सिटी, ORR और सरजापुर रोड जैसे प्रमुख आईटी केंद्र से जुड़ा हुआ है। इस इलाके में 15 फीसदी प्रॉपर्टी का किराया 5 से 10 हजार के बीच है। वहीं 13 फीसदी का किराया 10 से 15 हजार के बीच है। इस इलाके में किराए की अधिकतर प्रॉपर्टी बहुमंजिला अपार्टमेंट है।

Credit: Twitter

​​होसकोटे​​


होसकोटे, बेंगलुरु के पूर्वी हिस्से में स्थित है। यह इलाका अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, शांत वातारण और बेंगलुरु शहर के करीब होने के लिए जाना जाता है। यह इलाका हरे-भरे जंगलों से घिरा है, यहां पर कई प्राचीन मंदिर भी है। यहां पर करीब 46 फीसदी मकानों का किराया 5 से 10 हजार तक है। वहीं 36 फीसदी प्रॉपर्टी का रेंट 10 से 15 फीसदी तक है। यहां पर आमतौर पर दो बेडरूम का घर है और 27 फीसदी संपत्तियां बहुमंजिला अपार्टमेंट्स हैं।

Credit: Twitter

​BTM लेआउट​

इस इलाके को बसवेश्वर नगर के नाम से भी जानते हैं। बेंगलुरु के दक्षिणी हिस्से में पड़ने वाला यह इलाका आवासीय और कॉमर्शियल क्षेत्र का मिश्रम है। यह बाहरी रिंग रोड और एनएच 4 के जरिए शहर से अच्छी तरह कनेक्टेड है। यहां पर किराए के लिए उपलब्ध 34 फीसदी प्रॉपर्टी का रेंट 10 से 15 हजार तक है। वहीं 21 फीसदी का किराया 5 से 10 हजार तक है।

Credit: Twitter

​​हेब्बाल​​


हेब्बाल इलाका बेल्लारी रोड, हेब्बल फ्लाईओवर और ओआरआर के जरिए बेंगलुरु से अच्छी तरह कनेक्टेड है। इस इलाके में सार्वजनिक परिवहन की कनेक्टिविटी काफी अच्छी है। यहां पर किराए पर रहने के लिए ऊंचे-ऊंचे अपार्टमेंट से लेकर मध्यम ऊंचाई के अपार्टमेंट भी है।

Credit: Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: राजपूत और मुगल वास्तुकला का अनूठा मिश्रण है भारत का ये ऐतिहासिक किला

ऐसी और स्टोरीज देखें