अमृतसर के 5 सबसे अमीर इलाके, यहां मिलेगा सपनों जैसा घर

Pooja Kumari

May 13, 2025

​अमृतसर अपनी समृद्ध संस्कृति और स्वर्ण मंदिर के चलते प्रसिद्ध है।​

Credit: Meta AI

​अमृतसर को स्वर्ण शहर या गोल्डन सिटी भी कहते हैं।​

Credit: Meta AI

​अमृतसर, पंजाब के सबसे बड़े और महंगे शहरों में से एक है।​

Credit: Meta AI

​अमृतसर के 5 सबसे पॉश इलाके Magicbricks के अनुसार ये है:​

Credit: Meta AI

You may also like

कोलकाता की 5 सबसे महंगी सोसाइटी, लग्जरी ...
जोधपुर को क्यों मिला ब्लू सिटी ऑफ इंडिया...

​​जीटी रोड​​



अमृतसर में जीटी रोड शहर के सबसे अहम इलाकों में से एक है। इसकी अमृतसर के अन्य हिस्सों से कनेक्टिविटी भी अच्छी है। यहां कई घर और व्यवसाय है, जिसके चलते यह जगह लोगों के निवास और काम के लिए काफी अच्छी है। इस इलाके में बिक्री के लिए प्रॉपर्टी का रेट 20 से 40 लाख रुपये के बीच है।

Credit: Meta AI

​​वल्लाह​​


अमृतसर के साउथ एरिया में स्थित यह इलाका काफी शांत है। स्वर्ण मंदिर भी यहां से काफी पास है। वल्लाह तेजी से विकसित होने वाले इलाकों में से एक है। यह अपने हरे-भरे वातावरण और बड़े घरों के लिए फेमस इलाका है। यहां कई स्कूल, अस्पताल और स्थानीय स्टोर है। यहां पर 2 बीएचके और 3 बीएच प्रॉपर्टी का रेट 25 लाख से 70 लाख तक हैं।

Credit: Meta AI

​मनवाला​​


यह इलाका अमृतसर के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित है। यह अपने ऐतिहासिक महत्व के चलते फेमस हैं। यहां का शांत वातावरण और बेहतर कनेक्टिविटी भी इस जगह की लोकप्रियता बढ़ा रहा है। इस इलाके बिक्री के लिए प्रॉपर्टी का रेट 28 लाख रुपये से 1.4 करोड़ रुपये तक है।

Credit: Meta AI

​​न्यू अमृतसर कॉलोनी​​


इस इलाके में फैंसी घरों से लेकर ऊंची अपार्टमेंट इमारतें भी स्थित है। यह इलाका अमृतसर-जालंधर हाईवे समेत कई प्रमुख सड़कों से अच्छी तरह कनेक्टेड है। न्यू अमृतसर कॉलोनी में प्रॉपर्टी का रेट 80 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये के बीच है।

Credit: Meta AI

​​रंजीत एवेन्यू​​


यह इलाका अपनी चौड़ी और हरे-भरे पेड़ों से भरी सड़कों के चलते फेमस है। यहां पर आलीशान घर, कैफे, रेस्तरां, मार्केट सभी है। इस इलाके की स्वर्ण मंदिर और रेलवे स्टेशन से जैसे स्थानों से अच्छी कनेक्टिविटी है। इस इलाके में प्रॉपर्टी की कीमत 60 लाख से लेकर 5 करोड़ रुपये तक है।

Credit: Meta AI

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: कोलकाता की 5 सबसे महंगी सोसाइटी, लग्जरी लाइफ के साथ मिलती है ये सुविधाएं

ऐसी और स्टोरीज देखें