May 27, 2025

आगरा के सबसे सस्ते इलाके, किराए पर रहने के लिए हैं बेस्ट

Varsha Kushwaha

​आगरा अपने इतिहास और मोहब्बत की निशानी ताज महल के लिए प्रसिद्ध है।​

Credit: Social Media

​आगरा ताज महल के साथ यहां मिलने वाले स्वादिष्ट खाने के लिए भी जाना जाता है। ​

Credit: Social Media

​लेकिन आज हम न ताज महल के बारे में न ही यहां के खान के बारे में बात करेंगे। ​

Credit: Social Media

​आज हम आपको आगरा के सस्ते इलाकों के बारे में बताएंगे, जहां आप किराए पर रह सकते हैं। ​

Credit: Social Media

You may also like

बेंगलुरु के 5 सबसे सस्ते इलाके, किराए पर...
राजपूत और मुगल वास्तुकला का अनूठा मिश्रण...

​आवश्यक सुविधाओं के साथ यहां किफायती दरों पर घर मिल जाएगा। ​

Credit: Social Media

​धौलपुर रोड​



​आगरा में स्थित धौलपुर रोड शहर के सबसे सस्ते इलाकों में से एक हैं। शहर के अन्य इलाकों के साथ इसकी कनेक्टिविटी भी बेहतर है और साथ ही यहां कई अच्छे स्कूल, अस्पताल और बाजार भी मौजूद हैं। यहां 1 बीएचके से लेकर 2 बीएचके मकान किफायती दरों पर मिल जाएगा।


Credit: Social Media

​सिकंदरा ​



​आगरा के सबसे सस्ते इलाकों की लिस्ट में सिकंदरा शामिल है। हरियाली से भरे इस इलाके में आपको कई अच्छे और खूबसूरत घर किफायती दरों पर मिल जाएंगे। साथ ही यहां आवश्यक सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां 1 बीएचके से लेकर 3 बीएचके मकान उपलब्ध हैं। इनकी कीमत घर की क्वालिटी और स्पेस पर भी निर्भर करती है।


Credit: Social Media

​दयालबाग​



​दयालबाग भी आगरा के सबसे सस्ते इलाकों की लिस्ट में शामिल हैं। यहां आपको कई अच्छे मकान किफायती दरों पर रहने के लिए मिल जाएंगे। चाहें आप पढ़ने वाले हों या फिर नौकरी करने वाले। ये इलाका आपके लिए बेस्ट हैं, क्योंकि अन्य इलाकों से इसकी कनेक्टिविटी भी अच्छी है।


Credit: Social Media

​मानिकपुर ​​



​आगरा में सस्ते में अच्छी सुविधाओं के साथ रहने के लिए मानिकपुर बेस्ट इलाका माना जाता है। यह शहर के किफायती इलाकों में से एक हैं। यहां पास में कई अच्छे अस्पताल, स्कूल, बाजार और घूमने के स्थान भी है। शांत वातावरण के साथ आप यहां सस्ते में 1 या 2 बीएचके मकान लेकर रह सकते हैं।


Credit: Social Media

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: बेंगलुरु के 5 सबसे सस्ते इलाके, किराए पर रहने के लिए हैं बेस्ट

ऐसी और स्टोरीज देखें