Nov 21, 2025

Winter Shopping के लिए दिल्ली के बेस्ट मार्केट, कम पैसों में करें झोला भरकर खरीदारी

Varsha Kushwaha

​कम पैसों में स्टाइलिश विंटर कलेक्शन लेना चाहते हैं, तो इन मार्केट के चक्कर जरूर लगाएं। ​

Credit: Canva

​गांधी नगर​

​दिल्ली की गांधी नगर मार्केट बजट फ्रेंडली कपड़ों की शॉपिंग के लिए शहर की सबसे मशहूर मार्केट है। यहां से स्वेटर की कीमत 100 रुपये और 180 रुपये से जैकेट शुरू हो जाती है।


Credit: Canva

​सरोजिनी नगर​

​कपड़ों की शॉपिंग की बात आए और सरोजिनी का नाम भूल जाएं, ये नामुमकिन है। सरोजनी नगर में आपको अलग-अलग वैरायटी के विंटर क्लोथ मिल जाएंगे, जिससे आप एक पूरा लुक कम से कम पैसों में तैयार कर सकते हैं।


Credit: Canva

​जनपथ मार्केट​

​विंटर शॉपिंग लिस्ट में जनपथ मार्केट भी एक बेहतरीन शॉपिंग स्पॉट है। यहां कोट, स्वेटर, जैकेट, विंटर ड्रैस से लेकर बूट्स और मैचिंग एक्सेसरीज भी मिल जाएगी। बाकी आपकी बार्गेनिंग स्किल है कि आप कितने सस्ते में शॉपिंग कर सकते हैं।


Credit: Canva

You may also like

भारत में सबसे अधिक रेलवे स्टेशन वाला राज...
भारत का सबसे बड़ा नेशनल पार्क कहां है?

​पहाड़गंज मार्केट​

दिल्ली की सबसे पुरानी मार्केट में शुमार पहाड़गंज मार्केट भी विंटर शॉपिंग के लिए बेस्ट प्लेस है। यहां ऊनी स्वेटर से लेकर हैंडमेड शॉल, कोट, कंबल आदि मिल जाएंगे। बजट फ्रेंडली शॉपिंग एक्सपीरियंस के लिए यहां का एक चक्कर तो बनता है।



Credit: Canva

​तिब्बत मार्केट​

​नॉर्थ दिल्ली में स्थित मजनू टीला न केवल खाने के लिए बल्कि यहां मिलने वाले कोरियन स्टाइल के स्वेटर और जैकेट के लिए भी प्रसिद्ध है। अगर सर्दियों में आप भी कोरियन स्टाइल में ड्रैस-अप होने की सोच रहे हैं तो यहां जरूर जाएंगे।


Credit: Canva

​मोनेस्ट्री मार्केट​

पीतमपुरा में स्थित मोनेस्ट्री मार्केट भी शहर में स्टाइलिश कपड़ों के लिए जानी जाती है। यहां गर्म शर्ट, स्वेटर, कोट, बूट्स, दस्ताने और कार्डिगन आदि मिल जाएंगे। सर्दियों में फैशनेबल दिखने के लिए शॉपिंग के बेस्ट स्पॉट में से एक है। कम पैसों में अच्छी शॉपिंग के लिए यहां जा सकते हैं।



Credit: Canva

​करोल बाग​

​करोल बाग मार्केट भी शहर की प्रसिद्ध मार्केट है। विंटर कोट्स की यहां अच्छी वैरायटी है। स्वेटर और जैकेट भी उपलब्ध है। यहां आपको सर्दियों के कपड़ों की अच्छी कलेक्शन मिल जाएगी।


Credit: Canva

​कमला नगर मार्केट​

​नॉर्थ कैंपस में स्थित कमला नगर मार्केट स्ट्रीट शॉपिंग पसंद करने वाले लोगों के लिए बेस्ट मानी जाती है। यहां आपको महंगे से महंगे कपड़े और सस्ते कपड़े मिल जाएंगे, बस आपको एक सही स्पॉट के बारे में पता होना जरूरी है। यहां आपको 150 से 250 रुपये तक में अच्छी जैकेट मिल जाएगी। 100 से 150 में टॉप, 300 रुपये तक में कोट्स और बूट्स आदि मिल जाएंगे।


Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: भारत में सबसे अधिक रेलवे स्टेशन वाला राज्य कौन-सा है?

ऐसी और स्टोरीज देखें