Dec 30, 2025
Credit: Canva
Credit: Canva
पटना का फुलवारी शरीफ, शहर का एक समृद्ध लेकिन किफायती इलाका है। मूलभूत सुविधाओं के साथ रहने के लिए यह एक अच्छा आवासीय क्षेत्र है। बेहतर कनेक्टिविटी इसे रहने लायक बनाती है।
Credit: Canva
शहर में स्थित पुलिस कॉलोनी भी किराए पर रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छा आवासीय क्षेत्र है। बेहतर कनेक्टिविटी के साथ यह एक अच्छा आवासीय क्षेत्र है। यहां आपको बुनियादी सारी सुविधाएं मिल जाएंगी।
Credit: Canva
पटना का गर्दनीबाग शहर के सस्ते इलाकों में से एक है। अगर आप भी किफायती दरों में रहने के लिए किराए पर मकान की तलाश में है तो यह शहर के बेहतरीन इलाकों में से एक है। शांत वातावरण के साथ आप एक अच्छा जीवन जी सकते हैं।
Credit: Canva
पटना के किफायती इलाकों में सगुना मोड़ का नाम भी शामिल है। यह व्यापारिक और आवासीय केंद्र है, जहां आपको कम बजट में भी रहने के लिए एक अच्छा घर मिल जाएगा। आसपास रेस्टोरेंट, अस्पताल, स्कूल और बाजार इसे रहने के लिए और बेहतर बनाते हैं।
Credit: Canva
दमरिया इलाका भी समय के साथ तेजी से विकसित हो रहा है। आवासीय क्षेत्र के तौर पर यह किफायती दरों में घर की तलाश करने वाले लोगों में लोकप्रिय बना हुआ है, क्योंकि अच्छी कनेक्टिविटी के साथ यहां आवश्यक सारी सुविधा उपलब्ध है।
Credit: Canva
पटना के बोरिंग रोड के पास स्थित आनीसाबाद, शहर के प्रमुख और तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे इलाकों में से एक है। यहां आपको आवश्यक सारी सुविधाएं मिल जाएगी और किराया भी कम है।
Credit: Canva
पटना का गोला रोड शहर के सबसे किफायती इलाकों में से एक है। तेजी से उभरता हुआ यह इलाका एक बेहतरीन आवासीय क्षेत्र है। शांत वातावरण के साथ यहां आप सस्ते में रह सकते हैं। अस्पताल, बैंक, स्कूल और बाजार करीब होने के कारण यह लोकप्रिय इलाका भी है।
Credit: Canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स