Dec 21, 2025

नोएडा के इन मॉल में क्रिसमस का जश्न होगा खास, परिवार और दोस्तों जमकर करें मस्ती

Varsha Kushwaha

​क्रिसमस दोस्तों -परिवार के साथ मनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो नोएडा के ये मॉल बेस्ट हैं। ​

Credit: Canva

​यहां क्रिसमस डेकोरेशन, जगमगाती लाइट, ऊंचा क्रिसमस ट्री देखने को मिलेगा। ​

Credit: Canva

​बच्चों से बड़ों के लिए ढेरों एक्टिविटी और लाइव म्यूजिक के साथ आपका क्रिसमस खास हो जाएगा।​

Credit: Canva

​आइए आपको नोएडा के मॉल के बारे में बताएं, जहां आप क्रिसमस का जश्न मना सकते हैं। ​

Credit: Canva

You may also like

यूपी के इस रेलवे स्टेशन के पास था कभी सब...
छत्तीसगढ़ के बालोद में मिलता है शानदार च...

​डीएलएफ (मॉल ऑफ इंडिया)​

​नोएडा सेक्टर 18 में स्थित डीएलएफ मॉल शहर का सबसे बड़ा मॉल है। यहां करीब 33 फीट ऊंचा क्रिसमस ट्री लगाया गया है, जो सबके लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसके अलावा क्रिसमस के दिन यहां कई प्रकार की एक्टिविटी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आप हिस्सा ले सकते हैं।


Credit: Canva

​लॉजिक्स मॉल ​

​नोएडा सेक्टर 32 में स्थित लॉजिक्स मॉल में भी क्रिसमस का जश्न मना सकते हैं। यहां भी क्रिसमस की डेकोरेशन लगभग पूरी हो चुकी है। क्रिसमस के दिन यहां कई तरह की एक्टिविटी होंगी, जिसमें आप अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ हिस्सा ले सकते हैं।


Credit: Canva

​ग्रेटर इंडिया प्लेस​

​नोएडा सेक्टर 18 में स्थित ग्रेटर इंडिया प्लेस यानी जीआईपी मॉल भी क्रिसमस के लिए तैयार है। खूबसूरत डेकोरेशन और क्रिसमस ट्री के साथ यहां आप शॉपिंग और शानदार खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। 24 और 25 दिसंबर को यहां तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


Credit: Canva

​स्पेक्ट्रम मॉल​



​नोएडा सेक्टर 75 में स्थित स्पेक्ट्रम मॉल भी उन खास मॉल में से एक है, जहां आप क्रिसमस का शानदार जश्न मना सकते हैं। खूबसूरत डेकोरेशन के साथ यहां बड़ा-सा क्रिसमस ट्री लगा है, जिससे फेस्टिवल फील मिल रहा है। 24 और 25 दिसंबर को कई तरह के इवेंट आयोजित किए जाएंगे।


Credit: Canva

​गौर सिटी मॉल​

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गौर सिटी मॉल में क्रिसमस और न्यू ईयर का जश्न करीब 1 महीने चलने वाला है। इसे फेस्टोपिया 2026 कहा गया है। ये विंटर कार्निवल 10 दिसंबर से 10 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान बुक फेयर, हैमलेज कार्निवल, लाइव म्यूजिक, सांता से मुकाबला जैसे कई प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही कई ब्रांड पर 70 प्रतिशत की छूट भी है, जिससे आप यहां सेलिब्रेशन के साथ शॉपिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।


Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: यूपी के इस रेलवे स्टेशन के पास था कभी सबसे लंबे प्लेटफॉर्म का वर्ल्ड रिकॉर्ड

ऐसी और स्टोरीज देखें