Sep 17, 2025

लाजपत नगर के पांच फेमस फूड स्पॉट, सेंट्रल मार्केट में लें इनका स्वाद

Varsha Kushwaha

​दिल्ली के लाजपत नगर में स्थित सेंट्रल मार्केट शहर की प्रसिद्ध मार्केट में से एक है। ​

Credit: Wikipedia

​यहां आपको एक से बढ़कर एक जूते, कपड़े और घर की साज-सजावट का सामान मिल जाएगा। ​

Credit: Canva

​शॉपिंग के साथ पेट-पूजा करने के लिए यहां कई बेहतरीन फूड कॉर्नर है। ​

Credit: Canva

​तो आइए आज आपको स्ट्रीट फूड के लिए सेंट्रल मार्केट के 5 फूड स्पॉट के बारे में बताएं -​

Credit: Canva

You may also like

मणिपुर कैसे बना मणिनगर, PM Modi यहीं से ...
राजस्थान के सबसे भव्य और शानदार किले कौन...

​राम लड्डू फूड कॉर्नर ​

सेंट्रल मार्केट में राम लड्डू फूड कॉर्नर पर आपको शहर के सबसे स्वादिष्ट राम लड्डू खाने को मिलेंगे। यहां राम लड्डू खाने के लिए अक्सर लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। राम लड्डू की कीमत 80 से 90 रुपये है।

Credit: Canva

​यदुवंशी के छोले कुलचे ​



​लाजपत नगर की सेंट्रल मार्केट में VLCC के सामने स्थित यदुवंशी के छोले कुलचे बहुत प्रसिद्ध है। यहां 60 रुपये की एक प्लेट मिलती है। यहां आप छोले कुलचे के साथ 20 रुपये में रायता भी ले सकते हैं।


Credit: Canva

​चाट कॉर्नर​



​मार्केट जाएं और चाट न खाएं ये मुश्किल है। तो बता दें कि आप सेंट्रल मार्केट में चाट कॉर्नर पर जाकर टिक्की चाट, गोलगप्पे और केसर मिल्क आदि का स्वाद ले सकते हैं। यहां 50 से 60 रुपये में मेन्यू की शुरुआत हो जाती है।


Credit: Canva

​पार्क वाले छोले कुलचे​



​सेंट्रल मार्केट में पार्क के सामने एक छोले-कुलचे वाला खड़ा होता है। यह मार्केट का सबसे पुराने छोले-कुलचे वाला है। यहां छोले कुलचे की एक प्लेट 80 रुपये के आस-पास मिलती है।


Credit: Canva

​गोल्डन फिएस्टा​​



​चाट आदि के बाद अगर आपको कुछ मीठा खाने का मन है तो आप गोल्डन फिएस्टा से केक, वॉफल्स और शेक्स ले सकते हैं। इसके अलावा इनके पास आपको चाइनीज फूड और पिज्जा भी मिलता है।


Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: मणिपुर कैसे बना मणिनगर, PM Modi यहीं से चुनकर जाते थे विधानसभा

ऐसी और स्टोरीज देखें