Jun 19, 2025
अरबी ऐसी जगह पर सबसे अच्छी बढ़ती है जहां सुबह की धूप मिले और दोपहर में थोड़ी छाया हो। पूरी धूप से बचाएं।
Credit: istock
किसी स्थानीय बाजार या नर्सरी से तगड़े और अच्छे कंद खरीदें। जो कंद नर्म या सड़े हुए न हों, छोटे अंकुर निकले हों तो और अच्छा।
Credit: istock
पौधारोपण से पहले कंदों को साफ पानी में रात भर भिगोने से अंकुर जल्दी निकलते हैं और कंद नरम हो जाता है।
Credit: istock
मिट्टी में बराबर मात्रा में गोबर या कंपोस्ट मिलाएं। यदि मिट्टी भारी हो तो उसमें रेत या कोकोपीट मिलाएं ताकि पानी सही ढंग से निकले।
Credit: istock
छोटे गड्ढे खोदकर कंद को ऊपर वाला हिस्सा ऊपर की ओर रखकर लगाएं। पौधों के बीच कम से कम 1 फुट की दूरी रखें।
Credit: istock
अरबी को ज्यादा नमी पसंद होती है। नियमित रूप से पानी दें लेकिन मिट्टी जलमग्न न हो। बारिश के समय अतिरिक्त पानी न दें।
Credit: istock
मुल्च से मिट्टी की नमी बनी रहती है और खरपतवार कम होते हैं। जंगली पौधों को हाथ से निकालते रहें।
Credit: istock
गोबर की खाद या कंपोस्ट से पौधे को पोषण दें। रासायनिक खाद की जरूरत नहीं होती।
Credit: istock
पत्तियों पर छोटे कीट देखें, मिले तो नीम तेल या साबुन पानी से छिड़काव करें। पीली या दागदार पत्तियां हटाएं।
Credit: istock
पत्तियां पीली होने और झुकने लगें तो सावधानी से मिट्टी खोदकर कंद निकालें। जोर से न खींचें ताकि कंद टूटे नहीं।
Credit: istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स