Oct 22, 2024

12 साल पहले भारत से कैसे गायब हुआ Campa Cola, अब इसका मालिक कौन

Ashish Kushwaha

​विदेशी सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी की एंट्री​

भारत में पहली बार 1949 में विदेशी सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी की एंट्री हुई, जिसका नाम था कोका कोला (Coca Cola)।

Credit: Twitter

​कोका-कोला ने अपना सीक्रेट फॉर्मूला बताने से इनकार किया​

जब कोका-कोला ने अपना सीक्रेट फॉर्मूला बताने से इनकार कर दिया, तो मोरारजी देसाई सरकार ने कंपनी को भारत से बाहर निकालने का फैसला किया।

Credit: Twitter

​चरणजीत सिंह​

भारत में कोका-कोला का उत्पादन प्योर ड्रिंक्स ग्रुप द्वारा किया जा रहा था, जिसके मालिक चरणजीत सिंह थे।

Credit: Twitter

​सरकार के फैसले से क्यों असंतुष्ट से चरणजीत सिंह​

कथित तौर पर वे सरकार के फैसले से असंतुष्ट थे, क्योंकि इससे 2,800 कर्मचारियों की आजीविका और उनके व्यवसाय का भविष्य ख़तरे में पड़ गया था।

Credit: Twitter

You may also like

काजू की खेती कोई मजाक नहीं, जानें किस रा...
दक्षिण अफ्रीका के 25000 भारत के कितने रु...

​कैम्पा कोला के फाउंडर​

जवाब में, सिंह ने 1977 में एक नया सॉफ्ट ड्रिंक पेश किया, जिसका नाम कैम्पा कोला रखा गया।

Credit: Twitter

​कोका-कोला की वापसी​

1989 तक पेप्सी ने भारतीय बाजार में अपनी जगह बना ली थी और 1991 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा शुरू किए गए आर्थिक सुधारों ने कोका-कोला को वापस आने का मौका दिया।

Credit: Twitter

​2012 तक, कैम्पा कोला बाजार से लगभग गायब हुआ​

2001 तक, दिल्ली में बॉटलिंग प्लांट और ऑफिस बंद हो गए और 2009 तक, ब्रांड मुख्य रूप से हरियाणा क्षेत्र तक ही सीमित रह गया। 2012 तक, कैम्पा कोला बाजार से लगभग गायब हो गया था।

Credit: Twitter

​2022 में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ₹22 करोड़ में खरीदा​

2022 में, कैंपा कोला को मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ₹22 करोड़ में खरीद लिया और वही अब इसके मालिक हैं।

Credit: Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: काजू की खेती कोई मजाक नहीं, जानें किस राज्य में होती है सबसे ज्यादा पैदावार

ऐसी और स्टोरीज देखें