Jun 11, 2025

रैपिडो वाले इन '3 लड़कों' ने जोमैटो-स्विगी को किया बेदम, दे रहे अरबों की कंपनी को टक्कर

Ramanuj Singh

​​फूड डिलीवरी सेगमेंट में रैपिडो की एंट्री​​

बाइक-टैक्सी एग्रीगेटर और लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर रैपिडो (Rapido) ने फूड डिलीवरी सेगमेंट में एंट्री की है।

Credit: X

​​जोमैटो और स्विगी की मुश्किलें बढ़ाएगी रैपिडो​​

माना जा रहा है कि रैपिडो (Rapido) जोमैटो और स्विगी की मुश्किल बढ़ सकती है, जिनकी इस सेक्टर पर दबदबा है।

Credit: X

​​क्या है Rapido का प्लान?​​

रैपिडो अब तक करीब 600 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटा चुकी है। वह अपने 30 लाख ड्राइवरों के नेटवर्क का फायदा उठाकर 8–15% तक की कम कमीशन दर पर रेस्टोरेंट से डील करेगा।

Credit: X

​​Ownly नाम से लॉन्च​​

रैपिडो का नया वर्टिकल 'Ownly' नाम से लॉन्च होगा, जो 150 रुपये से कम कीमत वाले खाने पर फोकस करेगा। यह जीरो कमीशन मॉडल पर चलेगा। इसमें न पैकेजिंग फीस होगी, न प्लेटफॉर्म चार्ज।

Credit: X

You may also like

​भारत में कहां होता सबसे ज्यादा Pineappl...
ऑस्ट्रिया के 55000 भारत के कितने रुपये क...

​रैपिडो के फाउंडर​

रैपिडो की स्थापना साल 2015 में तीन युवाओं पवन गुंटुपल्ली, अरविंद संका और ऋषिकेश एसआर ने की थी। पवन गुंटुपल्ली एक IIT खड़गपुर के पूर्व छात्र और सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जो रैपिडो के मुख्य सह-संस्थापक हैं।

Credit: X

​​रैपिडो का शुरुआती उद्देश्य​​


रैपिडो ने ट्रैफिक में फंसे बिना तेज और किफायती बाइक टैक्सी सेवा प्रदान करने के लिए शुरुआत की।

Credit: X

​​रैपिडो सेवा क्षेत्र​​

यह कंपनी भारत के 100 से अधिक शहरों में अपनी सेवाएं प्रदान करती है। रैपिडो का मुख्यालय बेंगलुरु, कर्नाटक में स्थित है।

Credit: X

​​सेवाओं का विस्तार​​

रैपिडो ने बाइक टैक्सी के साथ-साथ ऑटो रिक्शा और लॉजिस्टिक्स सेवाएं भी शुरू की हैं।

Credit: X

​​निवेश और फंडिंग​​

कंपनी ने WestBridge Capital से 200 मिलियन डॉलर की सीरीज ई फंडिंग प्राप्त की है। रैपिडो की वैल्यूएशन 1.1 बिलियन डॉलर से ऊपर है।

Credit: X

​​भविष्य की योजना​​

रैपिडो ने लाखों ड्राइवरों और डिलीवरी पार्टनर्स को रोजगार प्रदान किया है।, कंपनी का लक्ष्य 2025 तक अपनी सेवाओं को 500 शहरों तक फैलाना है।

Credit: X

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ​भारत में कहां होता सबसे ज्यादा Pineapple, कौन सा राज्य नंबर 1​

ऐसी और स्टोरीज देखें