Jan 08, 2026
करीब 50 साल पहले अट्टा मार्केट एक छोटा सा गांव का हाट हुआ करता था। उस समय यहां सिर्फ गेहूं का आटा और अनाज बेचा जाता था। गांव के किसान अपना सामान लेकर आते थे और यहीं बेचते थे। इसी कारण इस जगह को ‘अट्टा बाजार’ कहा जाने लगा, जो आगे चलकर अट्टा मार्केट के नाम से मशहूर हो गया।
Credit: canva
जैसे-जैसे नोएडा शहर विकसित हुआ, वैसे-वैसे अट्टा मार्केट का स्वरूप भी बदलता गया। पहले जहां कुछ ठेले और अस्थायी दुकानें थीं, वहां अब पक्की दुकानों की लंबी कतारें हैं। समय के साथ यह बाजार एक छोटे स्थानीय हाट से एक बड़े कमर्शियल मार्केट में बदल गया।
Credit: canva
आज अट्टा मार्केट में 700 से अधिक दुकानें हैं। यहां लोकल दुकानदारों के साथ-साथ कई नामी ब्रांड्स की दुकानें भी मौजूद हैं। सस्ते और ट्रेंडी कपड़ों की वजह से यह बाजार खासतौर पर युवाओं और कॉलेज स्टूडेंट्स में बेहद लोकप्रिय है। इसी कारण इसे Mini Sarojini Nagar of Noida या नोएडा का CP भी कहा जाता है।
Credit: canva
अट्टा मार्केट की एक खास पहचान है यहां की मोलभाव वाली शॉपिंग। कपड़ों से लेकर जूतों और एक्सेसरीज़ तक, ग्राहक दाम घटवाकर खरीदारी करना पसंद करते हैं। यही वजह है कि कम बजट में फैशनेबल सामान खरीदने वालों के लिए यह बाजार पहली पसंद बना हुआ है।
Credit: canva
कई लोग सोचते हैं कि अट्टा मार्केट किसी एक व्यक्ति या कंपनी का है, लेकिन ऐसा नहीं है। इस बाजार की जमीन और दुकानों का नियंत्रण Noida Authority के पास है, जो उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत काम करती है। दुकानों का आवंटन नीलामी प्रक्रिया से होता है, जबकि रोजमर्रा के संचालन का जिम्मा मार्केट एसोसिएशन संभालती है।
Credit: canva
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन जब सेक्टर-18 स्टेशन तक पहुंची, तो अट्टा मार्केट की किस्मत ही बदल गई। मेट्रो से उतरते ही बाजार शुरू हो जाता है। एक तरफ अट्टा मार्केट है, तो दूसरी ओर DLF Mall of India और GIP Mall जैसे बड़े मॉल्स हैं, जिससे यह इलाका हमेशा गुलजार रहता है।
Credit: canva
अट्टा मार्केट में रोजाना करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। यहां छोटे ठेले वाले से लेकर बड़े शोरूम तक सभी अच्छी कमाई करते हैं। दिन में फैमिली शॉपिंग का माहौल रहता है, तो शाम और रात में युवाओं की भीड़ बढ़ जाती है, जिससे बाजार में अलग ही रौनक रहती है।
Credit: canva
भीड़, ट्रैफिक और अतिक्रमण जैसी समस्याओं के बावजूद अट्टा मार्केट की लोकप्रियता कम नहीं हुई है। यह बाजार आज भी नोएडा की शान और पहचान बना हुआ है। यहां पुराने गांव के हाट की सादगी और आधुनिक शहर की चमक एक साथ देखने को मिलती है, जो इसे खास बनाती है।
Credit: canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स