Mar 09, 2024

इस शख्स की कंपनी ने अंडरवाटर मेट्रो, अबू धाबी में बनाया मंदिर, रतन टाटा से खास नाता

Ashish Kushwaha

​​अंडरवाटर मेट्रो​​

देश को पहली अंडरवाटर मेट्रो मिल गई है। यह कोलकाता में चलेगी।

Credit: iStock

​​अफकॉन्स ने बनाया​​

इसे कंस्ट्रक्शन सेक्टर की दिग्गज कंपनी अफकॉन्स ने बनाया है। यह 159 साल पुराने शापूरजी पलौंजी ग्रुप का हिस्सा है।

Credit: BCCL

NMDC Share Price Target

​​अबू धाबी में अक्षरधाम मंदिर बनाया​​

इसी ग्रुप ने यूएई के अबू धाबी में अक्षरधाम मंदिर बनाया है। इस ग्रुप की कमान शापूर मिस्‍त्री के हाथों में हैं। शापूर मिस्‍त्री साइरस मिस्‍त्री के बड़े भाई हैं।

Credit: BCCL

​कौन हैं साइरस मिस्‍त्री ​​

साइरस मिस्‍त्री वही हैं जो टाटा ग्रुप के चेयरमैन बने थे और विवादों के बाद जिन्‍हें पद से हटा दिया गया था। फिर साइरस की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी।

Credit: BCCL

You may also like

ये टूरिस्‍ट महिला भारत में लगा बैठी दिल,...
किराये से कमाई करते हैं बड़े-बड़े भारतीय...

​​पलौंजी मिस्‍त्री​​

उनके पिता दिग्‍गज उद्योगपति पलौंजी मिस्‍त्री थे। पलौंजी मिस्‍त्री और साइरस के न‍िधन के बाद शापूरजी पलौंजी ग्रुप को संभालने की जिम्‍मेदारी शापूर मिस्‍त्री पर आ गई।

Credit: BCCL

​​इंजीनियरिंग और कंस्‍ट्रक्‍शन फर्म​​

पिता और भाई के निधन के बाद शापूर के कंधों पर इंजीनियरिंग और कंस्‍ट्रक्‍शन फर्म की जिम्‍मेदारी आ गई। यह कंपनी लगभग 30 अरब डॉलर का रेवेन्‍यू जनरेट करती है।

Credit: iStock

​कितनी है टाटा फर्म में हिस्सेदारी​

फोर्ब्स के अनुसार, 130 अरब डॉलर की टाटा फर्म में इसकी हिस्‍सेदारी करीब 18.41% है।

Credit: iStock

​​ शापूर मिस्त्री की नेटवर्थ​​

फोर्ब्स के मुताबिक शापूर मिस्त्री की नेटवर्थ करीब 7.6 अरब डॉलर है।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ये टूरिस्‍ट महिला भारत में लगा बैठी दिल, फिर बनाई 1.41 लाख करोड़ की कंपनी

ऐसी और स्टोरीज देखें