Mar 10, 2024

17 की उम्र में शादी, फिर बनी आइसक्रीम लेडी, आज 6 हजार करोड़ की मालकिन

Ashish Kushwaha

​​रजनी बेक्टर​​

कराची में वर्ष 1940 में जन्मी रजनी बेक्टर ने अपने बिजनेस करियर की शुरुआत शून्य से की।

Credit: cremica

​​विभाजन के बाद भारत आए​​

उनका बचपन लाहौर में गुजरा। वर्ष 1947 में देश के विभाजन के समय वे अपने परिवार के साथ दिल्ली आ गईं।

Credit: cremica

Tata Chemicals Share Price Target

​​धर्मवीर बेक्टर से हुई शादी​​

महज 17 साल की उम्र में ही उनकी शादी लुधियाना के रहने वाले धर्मवीर बेक्टर से हो गई। रजनी बेक्टर ने शादी के बाद अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की।

Credit: cremica

​​तीन बेटे हुए​​

शादी के बाद रजनी के तीन बेटे हुए, जब उनके बेटे स्कूल जाने लगे तो रजनी के लिए घर पर अकेले समय बिताना काफी मुश्किल हो गया।

Credit: cremica

You may also like

​शेयर बाजार को भारत में NSE और BSE कहते ...
ये हैं भारत की सबसे सफल 'मॉमप्रेन्योर्स...

​​ छोटी आइसक्रीम की दुकान खोली​​

इसके बाद पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के खाद्य और डेयरी विशेषज्ञ डॉ. एससी जैन ने हैंड मथनी लगाने और बाद में उनके घर में एक छोटी आइसक्रीम की दुकान खोलने में सहायता की। वर्ष 1978 में इसकी कीमत 20,000 रुपये थी।

Credit: cremica

​​क्रेमिका ग्रुप ऑफ कंपनीज​​

रसोई से अपनी यात्रा की शुरुआत कर रजनी बेक्टर ने मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशलिटीज और क्रेमिका ग्रुप ऑफ कंपनीज की 6,700 करोड़ रुपये से अधिक की फर्म बनाई।

Credit: cremica

​ क्रेमिका​

बता दें कि यह कंपनी क्रेमिका नाम से बिस्कुट और इंग्लिश ओवन ब्रांड के तहत ब्रेड बनाती है।

Credit: cremica

​​आइसक्रीम 60 से अधिक देशों में निर्यात किए जा रहे​​

वर्तमान में रजनी बेक्टर की कंपनी के बिस्कुट, ब्रेड और आइसक्रीम 60 से अधिक देशों में निर्यात किए जाते हैं। वह मैकडॉनल्ड्स और बर्गर किंग जैसी फास्ट फूड कंपनियों को ब्रेड की आपूर्ति भी करती हैं।

Credit: cremica

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ​शेयर बाजार को भारत में NSE और BSE कहते हैं, जानिए पाकिस्तान में क्या कहते हैं​

ऐसी और स्टोरीज देखें