Aug 07, 2023
मुकेश अंबानी ने जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के जरिए बड़ा बिजनेस दांव खेला है। इसके जरिए वह क्रेडिट मार्केट सेगमेंट, इंश्योरेंस, डिजिटल पेमेंट और एसेट मैनेजमेंट में काम करेगी।
Credit: BCCL
अगर यह दांव हिट होता है तो रिलायंस की पहचान एक अलग मुकाम पर पहुंच जाएगी, जिसका सीधा फायदा अंबानी परिवार को मिलेगा और दुनिया में उनकी साख बेहद मजबूत हो जाएगी।
Credit: BCCL
यह दांव कितना अहम है इसे इस तरह समझा जा सकता है कि जियो फाइनेंशियल की कमान उन्होंने अपने परिवार के सबसे करीबी लोगों में से एक बैंकर के.वी.कामथ को सौंपी है।
Credit: BCCL
कामथ वह शख्स हैं, जो मुकेश अंबानी के माता-पिता दोनों के बेहद करीब रहे हैं। अनुभवी बैंकर केवी कामथ जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन होंगे।
Credit: BCCL
कामथ ने 1971 में ICICI बैंक में अपना करियर शुरू किया था। 1988 में, वह एशियाई डेवलपमेंट बैंक में चले गए
Credit: BCCL
केवी कामथ ने 1996 में CEO और MD का पद संभाला था, तब ICICI बैंक की कुल संपत्ति 23,324 करोड़ रुपये थी और 2009 में जब उन्होंने छोड़ा तो यह 3,80,000 करोड़ रुपये हो गई थी।
Credit: BCCL
2009 में प्रबंध निदेशक के पद से रिटायर होने के बाद, वह 2015 तक अध्यक्ष बने रहे। वह इंफोसिस के अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं।
Credit: BCCL
2015 में उन्हें ब्रिक्स देशों द्वारा स्थापित न्यू डेवलपमेंट बैंक के पहले अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया और 2020 में रिटायर हो गए।
Credit: BCCL
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स