Jan 29, 2025

By: Ramanuj Singh

ये पेड़ लगाएं, कुछ वर्षों में होगी धन की वर्षा, जानें कैसे करें खेती

​हर कोई कमाना चाहता है मुनाफा​

हर कोई चाहता है कि उसे जल्द और अच्छी कमाई हो। खासकर किसानों को खेती से कम मुनाफा होता है। इसलिए उन्हें सलैक्टिव खेती करनी चाहिए।

Credit: Canva/istock

​सफेद चंदन की खेती से संभव​

अधिक मुनाफा कमाने के लिए सफेद चंदन की खेती कर सकते है। जिसकी कीमत 10 हजार रुपए प्रति किलो तक है। आइए जानते हैं इसकी खेती कैसे करें।

Credit: Canva/istock

​सफेद चंदन की खेती से उच्च लाभ​

सफेद चंदन की खेती करने से किसान कम मेहनत और कम समय में बड़ी कमाई कर सकते हैं। यह पेड़ 14-15 साल में तैयार होता है, और फिर उसकी लकड़ी विदेशों में अधिक कीमत पर बिकती है।

Credit: Canva/istock

​उपयुक्त जमीन की जरुरत​

सफेद चंदन की खेती के लिए बंजर, ऊसर, धस और पथरीली जमीन सबसे उपयुक्त होती है। जल भराव वाली जमीन पर इसकी खेती नहीं की जा सकती।

Credit: Canva/istock

You may also like

DeepSeek का मालिक कौन, जिसने हिला कर रख ...
30 साल तक रिलायंस ने नहीं भरा 'चवन्नी' क...

ऐसी मिट्टी में अच्छी खेती​

सफेद चंदन के पौधों के लिए दोमट मिट्टी सर्वोत्तम होती है, और एक एकड़ में 410 पौधे लगाए जा सकते हैं। पौधों के बीच 10 फीट की दूरी रखना जरूरी है।

Credit: Canva/istock

​लागत और प्रारंभिक निवेश​

सफेद चंदन की खेती शुरू करने के लिए करीब 1 लाख रुपये की लागत आती है। यह निवेश लंबे समय में मोटी कमाई में बदल सकता है।

Credit: Canva/istock

​सफेद चंदन का इस्तेमाल​

सफेद चंदन का उपयोग औषधि, साबुन, अगरबत्ती, कंठी माला, फर्नीचर, लकड़ी के खिलौने, परफ्यूम और हवन सामग्री बनाने में होता है। इसके अलावा, इसकी विदेशों में भी बहुत अधिक मांग है।

Credit: Canva/istock

​इतना हो सकता है मुनाफा​

एक एकड़ में सफेद चंदन की खेती करने से 2 करोड़ रुपये तक की कमाई हो सकती है।

Credit: Canva/istock

​इतनी महंगी है ये लकड़ी​

चंदन की लकड़ी का मूल्य 8,000 रुपये से 10,000 रुपये प्रति किलो होता है, और विदेशों में इसकी कीमत 20,000 रुपये से 25,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है।

Credit: Canva/istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: DeepSeek का मालिक कौन, जिसने हिला कर रख दी दुनिया

ऐसी और स्टोरीज देखें