Jun 25, 2025
भारत हर साल लगभग 26.7 मिलियन मीट्रिक टन प्याज का उत्पादन करता है, जिससे यह दुनिया में नंबर 1 स्थान पर है। देश के कई कृषि-जलवायु क्षेत्र सालभर प्याज उगाने में मदद करते हैं।
Credit: istock
भारत में प्याज की प्रमुख खेती महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में होती है। यहां की जलवायु प्याज की खेती के लिए उपयुक्त है।
Credit: istock
प्याज किसानों को सरकार भंडारण सब्सिडी और बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत आर्थिक सहायता देती है क्योंकि प्याज एक मूल्य-संवेदनशील फसल है।
Credit: istock
भारत से प्याज ताजा और प्रसंस्कृत (फ्लेक, पाउडर, पेस्ट) रूप में निर्यात होता है। बांग्लादेश, मलेशिया और मध्य पूर्वी देश मुख्य खरीदार हैं।
Credit: istock
भारत में प्याज की खेती रबी और खरीफ दोनों सीजन में होती है, जिससे इसकी लगातार आपूर्ति बनी रहती है।
Credit: istock
चीन हर साल 23.5 मिलियन मीट्रिक टन प्याज उगाता है। शेडोंग, हेनान और इनर मंगोलिया प्रमुख उत्पादन क्षेत्र हैं।
Credit: istock
मिस्र में 3.3 मिलियन मीट्रिक टन प्याज का उत्पादन होता है। इसका सूखा मौसम और सिंचाई की सुविधा प्याज की लंबी शेल्फ लाइफ को सुनिश्चित करती है। यह तीसरा सबसे बड़ा प्याज उत्पादक देश है।
Credit: istock
संयुक्त राज्य अमेरिका सालाना 3.1 मिलियन मीट्रिक टन प्याज पैदा करता है। चौथा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। कैलिफोर्निया, ओरेगन, वाशिंगटन इसके प्रमुख उत्पादक राज्य हैं।
Credit: istock
तुर्की हर साल 2.5 मिलियन टन प्याज का उत्पादन करता है। यहां की जलवायु प्याज के लिए अनुकूल है, और इसे मध्य एशिया और यूरोप को निर्यात किया जाता है। पांचवां सबसे बड़ा प्याज उत्पादक देश है। (डेटा सोर्स- World Population Review, 2023–2024)
Credit: istock
ईरान, बांग्लादेश, रूस और पाकिस्तान भी प्रमुख प्याज उत्पादक हैं। ये देश खासतौर पर प्रसंस्कृत प्याज उत्पादों के लिए जाने जाते हैं, जिनका उपयोग क्षेत्रीय बाजारों में होता है।
Credit: istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स