Jan 07, 2026
अफ्रीका महादेश का देश बोत्सवाना “डायमंड लैंड” के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यहां से बड़ी मात्रा में और अत्यंत कीमती हीरे निकलते हैं।
Credit: istock
हीरे बोत्सवाना के राष्ट्रीय राजस्व का लगभग एक-तिहाई और विदेशी मुद्रा आय का करीब 75% योगदान देते हैं।
Credit: istock
दुनिया के कई सबसे बड़े और प्रसिद्ध हीरे बोत्सवाना की खदानों से निकले हैं, जो राजाओं और महाराजाओं के ताज की शोभा बढ़ाते रहे हैं।
Credit: istock
बीबीसी के अनुसार, वर्ष 2024 में बोत्सवाना में 2,492 कैरेट का कच्चा हीरा मिला, जो अब तक का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा है।
Credit: istock
यह खोज 1905 में दक्षिण अफ्रीका में मिले 3,106 कैरेट के कलिनन हीरे के बाद दूसरी सबसे बड़ी खोज मानी जाती है।
Credit: istock
यह विशाल हीरा बोत्सवाना की राजधानी गैबोरोन से लगभग 500 किलोमीटर उत्तर स्थित कारोवे खदान में मिला।
Credit: istock
इसी कारोवे खदान में 2019 में 1758 कैरेट, 2016 में 1109 कैरेट का हीरा मिल चुका है।
Credit: istock
2024 में मिले हीरे की कीमत करीब 40 मिलियन डॉलर (3.6 अरब रुपये) आंकी गई है।
Credit: istock
2019 में मिले 1,758 कैरेट के हीरे को फ्रांसीसी ब्रांड लुई वुइटन ने खरीदा, जबकि 2016 के हीरे को लॉरेंस ग्राफ ने 63 मिलियन डॉलर में खरीदा था।
Credit: istock
1967 में जब बोत्सवाना में पहली बार हीरे का विशाल भंडार मिला, तब यह देश दुनिया के सबसे गरीब देशों में था। आज यह वैश्विक हीरा उत्पादन का लगभग 20% हिस्सा रखता है।
Credit: istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स