Jan 05, 2025

क्या थी वो गलती जिसने डुबाया जेपी ग्रुप, ये रहा कच्चा चिट्ठा

Ashish Kushwaha

​जेपी ग्रुप की शुरुआत​


जेपी ग्रुप की नींव 1981 में साधारण इंजीनियर जयप्रकाश गौड़ ने की थी। उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ बिजनेस शुरू किया।

Credit: jalindia

​कंपनी का विस्तार​


जेपी ग्रुप ने सीमेंट, पावर, रियल एस्टेट, होटल, एक्सप्रेसवे, अस्पताल, शिक्षण संस्थान सहित कई सेक्टरों में विस्तार किया।


Credit: jalindia

​कब आया वित्तीय संकट​


2006-2012 के बीच ग्रुप ने 60,000 करोड़ रुपए का निवेश किया, लेकिन बाद में भारी नुकसान हुआ, जिससे कर्ज बढ़ा और 2013 में सीमेंट संयंत्र बेचने पड़े।

Credit: jalindia

​कर्ज में बढ़ोतरी​


समय बीतने के साथ ग्रुप ने घाटे का सामना किया और कर्ज का बोझ बढ़ता गया। रियल एस्टेट मार्केट में मंदी भी इसका एक कारण बनी।

Credit: jalindia

You may also like

क्या निफ्टी इस साल 30000 का लेवल छूएगा, ...
खान मार्केट का मालिक कौन? दुकानों का रें...

​ये थे बड़े-बड़े बिजनेस​


1981 में उन्होंने पहला होटल खोला, 1986 में सीमेंट व्यवसाय शुरू किया और 1992 में पावर सेक्टर में एंट्री की। 2008 में यमुना एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू किया।

Credit: jalindia

​रियल एस्टेट में एंट्री​


ग्रुप ने रियल एस्टेट सेक्टर में 2000 के दशक में प्रवेश किया और नोएडा, ग्रेटर नोएडा में बड़े प्रोजेक्ट्स शुरू किए, लेकिन कई प्रोजेक्ट्स अधूरे रहे।

Credit: jalindia

​कितने रुपये का कर्ज​

ईटी के रिपोर्ट के मुताबिक जयप्रकाश एसोसिएट पर 54,000 करोड़ रु का कर्ज है।

Credit: jalindia

​कई प्लांट बेचे​

ग्रुप ने अपना कर्ज चुकाने के लिए अपने गुजरात सीमेंट प्लांट, बोकारो सीमेंट और हाइड्रो पावर प्लांट्स को UltraTech Cement, Shree Cement और Dalmia Cement को बेच चुकी है

Credit: jalindia

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: क्या निफ्टी इस साल 30000 का लेवल छूएगा, क्या कहते हैं एक्सपर्ट

ऐसी और स्टोरीज देखें