Apr 06, 2025

टैरिफ और टैक्स में क्या अंतर है, पढ़े-लिखे भी सोचने पर हो जाएंगे मजबूर

Ramanuj Singh

​​टैरिफ क्या है​​

टैरिफ एक प्रकार का शुल्क होता है जो किसी देश द्वारा आयातित या निर्यातित वस्तुओं पर लगाया जाता है। यह शुल्क मुख्यतः व्यापार नियंत्रण और आयात-निर्यात को प्रभावित करने के लिए लगाया जाता है।

Credit: Canva

​​टैक्स क्या है​​

टैक्स एक व्यापक शब्द है, जो सरकार द्वारा नागरिकों, कंपनियों, और अन्य संगठनों से लिया जाने वाला शुल्क है। यह देश की वित्तीय जरुरतों को पूरा करने के लिए विभिन्न प्रकार के होते हैं, जैसे इनकम टैक्स, वस्तु एवं सेवा कर (GST), संपत्ति टैक्स आदि।

Credit: Canva

​​टैरिफ का लक्ष्य​​

टैरिफ का उद्देश्य आयातित वस्तुओं पर शुल्क लगाकर घरेलू उद्योगों की रक्षा करना और व्यापार नीति को प्रभावित करना है।

Credit: Canva

​​टैक्स का लक्ष्य​​

टैक्स का उद्देश्य सरकार के लिए राजस्व संग्रह करना है, जो विभिन्न सरकारी कार्यों और सेवाओं के लिए उपयोग किया जाता है।

Credit: Canva

You may also like

ईरानी रियाल का निकला दम, 1 डॉलर के बदले ...
दुनिया में कौन सा देश अरबपतियों की राजधा...

​​टैरिफ का प्रभाव​​

टैरिफ आमतौर पर विदेशी उत्पादों के मूल्य को बढ़ाता है, जिससे घरेलू उत्पादों को प्रतिस्पर्धात्मक लाभ मिल सकता है।

Credit: Canva

​​टैक्स का प्रभाव​​

टैक्स व्यक्तिगत आय, संपत्ति या कारोबार पर लागू होता है, और इसका प्रभाव उपभोक्ताओं की खरीद शक्ति पर पड़ता है

Credit: Canva

​​किस बिजनेस पर लगता है टैरिफ​​

टैरिफ सरकार द्वारा विदेशी व्यापार पर लागू किया जाता है। टैरिफ विशेष रूप से व्यापार शुल्क होते हैं जो आयात-निर्यात पर लागू होते हैं।

Credit: Canva

​​कहां लगता है टैक्स​​

टैक्स सरकार के विभिन्न स्तरों (केंद्र, राज्य या स्थानीय) द्वारा लगाया जाता है। टैक्स एक व्यापक वित्तीय शुल्क है जो सामान्यत: देश में विभिन्न प्रकार के लाभ और सेवाओं के लिए लागू किया जाता है।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ईरानी रियाल का निकला दम, 1 डॉलर के बदले देने पड़ रहे 1000000

ऐसी और स्टोरीज देखें