Jul 04, 2025

त्रिनिदाद और टोबैगो को क्या बेचता, क्या खरीदता भारत

Ramanuj Singh

​​ऐतिहासिक संबंध​​

भारत और त्रिनिदाद एवं टोबैगो के बीच रिश्ता आजादी से पहले का है। अंग्रेजों ने 1845 से गिरमिटिया मजदूर के रूप में भारतीयों को त्रिनिदाद भेजा।

Credit: istock

​​भारतीय मूल की आबादी​​

अंग्रेज करीब 1,50,000 भारतीय गिरमिटिया मजदूर 1917 तक त्रिनिदाद लेकर पहुंचे। त्रिनिदाद एवं टोबैगो की करीब 40% आबादी भारतीय मूल की है।

Credit: istock

​​भारत का प्रतिनिधित्व​​

त्रिनिदाद की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन में भारत का उच्चायोग कार्यरत है।

Credit: istock

​​भारत से निर्यात​​

भारत मुख्य रूप से त्रिनिदाद को ऑटो पार्ट्स, दवाइयां, चावल और इंजीनियरिंग सामान निर्यात करता है।

Credit: istock

You may also like

इस महिला 'PM' के पास करोड़ों के हैंडबैग-...
बिहार की बेटी के पास है मुंबई का दूसरा स...

​​त्रिनिदाद से आयात​​

भारत त्रिनिदाद से रासायनिक उत्पाद और ऊर्जा उत्पाद आयात करता है।

Credit: istock

​​तकनीकी और शैक्षिक सहायता​​

भारत सरकार त्रिनिदाद के नागरिकों को ITEC स्कॉलरशिप, ICCR छात्रवृत्तियां और प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करती है।

Credit: istock

​​सांस्कृतिक जुड़ाव​​

त्रिनिदाद में भारतीय संगीत, फिल्में, हिंदी और भोजपुरी भाषा बहुत लोकप्रिय हैं।

Credit: istock

​​त्योहार और परंपराएं​​

त्रिनिदाद एवं टोबैगो में दीवाली, होली, रामलीला बड़े उत्साह से मनाए जाते हैं।

Credit: istock

​​राष्ट्रीय अवकाश​​

त्रिनिदाद एवं टोबैगो में 30 मई को इंडियन एराइवल डे राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मनाया जाता है।

Credit: istock

​​राजनीतिक प्रतिनिधित्व​​

कमला प्रसाद बिसेसर त्रिनिदाद की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं, जो भारतीय मूल की हैं।

Credit: x

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: इस महिला 'PM' के पास करोड़ों के हैंडबैग-घड़ियां-कारें, पर इसलिए हो गईं सस्पेंड

ऐसी और स्टोरीज देखें