Jul 20, 2025

मृत्यु के बाद पैन कार्ड को बंद न कराया तो क्या हो सकता है नुकसान?

Richa Tripathi

​ये डॉक्यूमेंट होता है जरुरी ​

किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके नाम पर जारी दस्तावेजों को निष्क्रिय कराना एक ज़रूरी प्रक्रिया है, और इनमें पैन-कार्ड (PAN Card) भी शामिल है.

Credit: Canva, Timesnow

​क्यों जरुरी है कैंसिल कराना?​

भले ही मृतक का पैन-कार्ड रद्द कराना कानूनी रूप से अनिवार्य न हो, लेकिन ऐसा न करने पर भविष्य में टैक्स धोखाधड़ी, अवैध लेन-देन या पहचान के दुरुपयोग जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं.

Credit: Canva, Timesnow

​कानूनी खतरा बन जाता है ​

​​यहां तक कि कानूनी कार्रवाई का खतरा भी रहता है. इसलिए परिजनों के लिए यह एक जरूरी जिम्मेदारी बन जाती है.

Credit: Canva, Timesnow

​ये भी हैं कारण ​

मृतक की फाइनेंशियल आइडेंटिटी सुरक्षित रखने के लिए. मृतक के बैंक और डिमेट खातों को बंद करने के लिए. मृतक की फाइनेंशियल विरासत को सही वारिस तक ट्रांसफर करने के लिए. पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए, भविष्य में आयकर विभाग के किसी भी नोटिस से बचने के लिए.

Credit: Canva, Timesnow

You may also like

भूटान में पेट्रोल का रेट कितना, भारत से ...
इन 10 देशों में क्यों नहीं लगता इनकम टैक...

​इस बात का रखें ध्यान ​

पैन कार्ड कैंसिल कराते समय कानूनी वारिस को ध्यान रखना चाहिए कि मृतक का अंतिम इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना भी होगा. इस काम को निपटाने के बाद ही पैन कैंसिल कराने के लिए अप्लाई करें.

Credit: Canva, Timesnow

​ये डॉक्यूमेंट हैं जरुरी ​

​मृतक का ओरिजिनल पैन कार्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र की कॉपी, पैन कार्ड कैंसिल कराने के लिए एक प्रार्थना पत्र, आवेदक (कानूनी वारिस) की पैन कार्ड की कॉपी, मृतक से संबंध साबित करने वाले प्रूफ जैसे- कानूनी वारिस, प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या वसीयत चाहिए

Credit: Canva, Timesnow

​पैन कार्ड की एक्सपायरी ​

​किसी भी शख्स का पैन कार्ड उसकी ऑफ‍िशियल एक्‍सपायरी डेट तक वैलिड रहता है. ऐसे में अगर किसी का निधन हो जाए तो उसका पैन कार्ड कैंसल नहीं होता है, इसलिए मरने वाले शख्स के परिवार को मृतक का पैन कार्ड कैंसिल करा देना चाहिए

Credit: Canva, Timesnow

​ऐसे होगा कैंसिल ​

ऑनलाइन पैन कार्ड कैंसिल कराने के लिए आपको NSDL की वेबसाइट पर जाकर Form 49A भरना होगा। इसके लिए पैन करेक्शन एप्लिकेशन सेक्शन में जाना पड़ेगा और वहां पैन कैंसिल करने की रिक्वेस्ट देनी होगी। इसके बाद ज़रूरी दस्तावेज़ नजदीकी NSDL पैन सेवा केंद्र में जमा करने होंगे।

Credit: Canva, Timesnow

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: भूटान में पेट्रोल का रेट कितना, भारत से सस्ता या महंगा, होंगे हैरान

ऐसी और स्टोरीज देखें