Oct 28, 2024
रेमंड समूह के सीएमडी गौतम सिंघानिया ने इटली लग्जरी कार निर्माता लेम्बोर्गिनी से बहुत नाराज है।
Credit: instagram/gautamsinghania99
गौतम सिंघानिया ने लेम्बोर्गिनी कंपनी को अपने ट्वीट में घमंडी कहा है। इसके पीछे की वजह उन्हें ब्रांड की 8.89 करोड़ रुपये की कार से की शिकायतों का जवाब न मिलना है।
Credit: Instagram
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सिंघानिया ने शिकायत की थी कि उनकी लेम्बोर्गिनी रेवुल्टो एक टेस्ट ड्राइव के दौरान मुंबई में ट्रांस-हार्बर लिंक पर बिजली की खराबी के कारण फंस गई थी।
Credit: Instagram
जिसके बाद उन्होंने कहा क्या नई कार में विश्वास नहीं किया जा सकता, डिलीवरी के 15 दिनों के भीतर ही इसमें दिक्कतें हो रही हैं और यह तीसरी बार हुआ है।
Credit: Instagram
यह स्पष्ट नहीं है कि लेम्बोर्गिनी ने सिंघानिया से संपर्क किया है या नहीं, लेकिन उनके सोशल मीडिया कॉलआउट और कार की 8.89 करोड़ रुपये की कीमत ने मालिक की कुल संपत्ति के बारे में काफी चर्चा पैदा कर दी है।
Credit: Instagram
रेमंड प्रमुख की कुल दौलत करीब 1.4 बिलियन डॉलर या ₹ 11,658 करोड़ है। सोर्स- अप्रैल 2024 की बिजनेस टुडे और हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट
Credit: Instagram
हालाँकि इस संपत्ति का अधिकांश हिस्सा कंपनी में उनकी 37 प्रतिशत हिस्सेदारी से आता है, लेकिन सिंघानिया के पास रियल एस्टेट में भी बड़े निवेश हैं।
Credit: Instagram
इकनोमिक टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, एक्स वाइफ नवाज मोदी के साथ तलाक के समझौते की खबरों के बीच, अपनी कंपनी और निजी जीवन को अलग-अलग बताते हुए सिंघानिया ने कुल संपत्ति 5,000 करोड़ रुपये से अधिक बताई थी।
Credit: Instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स