Dec 29, 2024

​गेहूं के खेतों में डालें 500 ML ये लिक्विड, दानों से लद जाएगी फसल​

Ankita Pandey

​गेहूं की बुवाई​

रबी की मुख्य फसल गेहूं की बुवाई को 20 से 25 दिन हो चुके हैं। किसान इस समय फसल की पहली सिंचाई कर रहे हैं।

Credit: Canva

​सबसे ज्यादा कल्ले​

यह समय उर्वरक देने के लिए भी उपयुक्त है क्योंकि इस समय गेहूं के पौधों से सबसे ज्यादा कल्ले निकलते हैं।

Credit: Canva

​पर्याप्त पोषण जरूरी​

गेहूं के पौधे में कल्ले की संख्या बढ़ाने के लिए पौधे को पर्याप्त पोषण मिलना जरूरी है। इससे ज्यादा कल्ले होंगे और ज्यादा बालियां आएंगी।

Credit: Canva

​उर्वरक का इस्तेमाल​

ऐसे में किसानों को संतुलित मात्रा में गेहूं की फसलों में उर्वरक का इस्तेमाल करना चाहिए।

Credit: Canva

You may also like

इस शख्स ने ढूंढ़े समुद्र में 250 खजाने, ...
​अमेरिकी राष्ट्रपति पद से हटने के बाद जो...

​पहली सिंचाई​

गेहूं की फसल की पहली सिंचाई के 5 से 6 दिन बाद जब खेत में नमी हो तो नाइट्रोजन यानी यूरिया का छिड़काव करें।

Credit: Canva

​सागरिका का छिड़काव​

इसके अलावा किसान इफको कंपनी द्वारा तैयार किया गया जैविक उत्पाद सागरिका का भी छिड़काव कर सकते हैं।

Credit: Canva

​समुद्री शैवाल से किया गया तैयार​


सागरिका लाल और भूरे रंग के समुद्री शैवाल से तैयार किया जाता है। इसमें ऑक्सिन, साइटोकिनिन और जिबरेलिन होते हैं।

Credit: Canva

​फसल में छिड़काव​


किसान एक एकड़ गेहूं की फसल के लिए 500 ml सागरिका को 120 लीटर पानी में मिलाकर फसल में छिड़काव कर दें।

Credit: Canva

​कितनी है कीमत​


कीमत की बात करें तो 500 ml सागरिका की कीमत 275 रुपये है। ये आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: इस शख्स ने ढूंढ़े समुद्र में 250 खजाने, लदा है 5000 टन सोना-चांदी

ऐसी और स्टोरीज देखें