Dec 29, 2025

Upcoming IPOs 2026: बड़े नाम, बड़ा पैसा, बड़ा मौका

Yateendra Lawaniya

​Jio सबसे बड़ा आकर्षण​

Reliance Jio Platforms 2026 के IPO कैलेंडर का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है। कंपनी का संभावित वैल्यूएशन ₹11–12 लाख करोड़ बताया जा रहा है। टेलिकॉम, डिजिटल सर्विसेज और एंटरप्राइज बिजनेस में मजबूत पकड़ के चलते यह IPO भारतीय बाजार के पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

Credit: Canva

​सालों का इंतजार होगा खत्म​

National Stock Exchange of India का IPO लंबे समय से चर्चा में है। हाल ही में एक्सचेंज ने SEBI से जुड़े पुराने मामलों के निपटारे के लिए ₹1,300 करोड़ से ज्यादा का प्रावधान किया है। जैसे ही रेगुलेटरी मंजूरी मिलती है, NSE DRHP फाइल कर पब्लिक लिस्टिंग की दिशा में बड़ा कदम उठा सकता है।

Credit: Canva

​सबसे बड़ा ई कॉमर्स दांव​

Walmart समर्थित Flipkart 60–70 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर IPO लाने की तैयारी में है। FY25 में घाटा घटाना इसी रणनीति का हिस्सा रहा है। लिस्टिंग के बाद Flipkart भारत के सबसे बड़े टेक IPOs में शुमार हो सकता है।

Credit: Canva

​फिनटेक की अगली बड़ी कहानी​

PhonePe का IPO करीब $1.2–1.5 बिलियन का हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लिस्टिंग के समय कंपनी का वैल्यूएशन लगभग $15 बिलियन आंका जा रहा है। UPI और डिजिटल पेमेंट में मजबूत पकड़ इसे निवेशकों का फेवरेट बनाती है।

Credit: Canva

You may also like

दुनिया में अगरबत्ती का सबसे बड़ा निर्मात...
​दुनिया का सबसे बड़ा मखाना उत्पादक देश क...

​ओयो का बड़ा दांव ​

OYO की पेरेंट कंपनी को IPO की दिशा में बड़ी मंजूरी मिल गई है। कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने पब्लिक लिस्टिंग के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इस प्रस्ताव के तहत OYO फ्रेश इक्विटी इश्यू के जरिए अधिकतम ₹6,650 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है।

Credit: Canva

​पब्लिक होगी सबसे बड़ी AMC​

SBI Mutual Fund शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी में है। कंपनी FY26 की पहली छमाही में IPO लाने की योजना बना रही है, जिसके जरिए करीब $1.2 बिलियन तक जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। State Bank of India (SBI) और उसकी विदेशी पार्टनर Amundi के सपोर्ट वाली SBI Mutual Fund देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है।

Credit: Canva

​​2,100 करोड़ का फ्रेश इश्यू​

Hero MotoCorp की NBFC शाखा Hero FinCorp को IPO के लिए SEBI से मंजूरी मिल चुकी है। कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए करीब ₹3,668 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। इस प्रस्तावित IPO में ₹2,100 करोड़ का फ्रेश इक्विटी इश्यू शामिल होगा, जबकि ₹1,568.13 करोड़ का हिस्सा Offer For Sale (OFS) के जरिए मौजूदा शेयरहोल्डर्स बेचेंगे।

Credit: Canva

​नावी टेक्नोलॉजी​

फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर रहे सचिन बंसल की Navi Technologies FY26 की दूसरी छमाही में IPO लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी पब्लिक मार्केट में लिस्ट होकर अपने फिनटेक बिजनेस को नए स्तर पर ले जाने की रणनीति पर काम कर रही है। डिजिटल-फर्स्ट मॉडल और तेजी से बढ़ते लोन पोर्टफोलियो के चलते निवेशकों के बीच इस लिस्टिंग को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

Credit: Canva

​क्विक कॉमर्स की अग्निपरीक्षा​

10 मिनट डिलीवरी मॉडल वाली Zepto ने ₹4,000–4,440 करोड़ जुटाने की योजना बनाई है। यह IPO तय करेगा कि पब्लिक मार्केट क्विक कॉमर्स बिजनेस को कितनी वैल्यू देता है।

Credit: Canva

​कंज्यूमर ब्रांड का IPO​

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड boAT करीब ₹1,500 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में है। इसमें फ्रेश इश्यू के साथ प्रमोटर्स द्वारा हिस्सेदारी बेचने का प्लान भी शामिल है।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: दुनिया में अगरबत्ती का सबसे बड़ा निर्माता देश कौन? 150 देशों को करता निर्यात

ऐसी और स्टोरीज देखें