Oct 26, 2025
भारत दुनिया के सबसे बड़े सीमेंट उत्पादक देशों में से एक है। देश के अलग-अलग राज्यों में सीमेंट के बड़े-बड़े संयंत्र (plants) हैं। नीचे प्रमुख राज्यों का योगदान बताया गया है।
Credit: istock
राजस्थान भारत का सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक राज्य है। यहां पर चूना पत्थर की भरपूर उपलब्धता होने के कारण बहुत सारी सीमेंट फैक्ट्रियां लगी हुई हैं। यह राज्य देश के कुल उत्पादन का लगभग 20% हिस्सा बनाता है।
Credit: istock
मध्य प्रदेश सीमेंट उत्पादन में दूसरे स्थान पर है। यहां पर भी खनिज संसाधनों की प्रचुरता है, जिससे राज्य का कुल योगदान लगभग 13% है।
Credit: istock
आंध्र प्रदेश का सीमेंट उत्पादन भी बहुत अधिक है। यह राज्य देश के कुल उत्पादन में करीब 12% का योगदान देता है।
Credit: istock
छत्तीसगढ़ में सीमेंट उद्योग तेजी से बढ़ा है। यहां भी उत्पादन का हिस्सा लगभग 12% है।
Credit: istock
तमिलनाडु दक्षिण भारत में एक प्रमुख सीमेंट उत्पादक राज्य है, जो देश के कुल उत्पादन में लगभग 7% की हिस्सेदारी रखता है।
Credit: istock
कर्नाटक भी दक्षिण भारत में स्थित एक और महत्वपूर्ण सीमेंट उत्पादक राज्य है। इसका योगदान 7% के करीब है।
Credit: istock
गुजरात में कई बड़े सीमेंट संयंत्र हैं। यह राज्य देश के कुल सीमेंट उत्पादन में लगभग 6% योगदान देता है।
Credit: istock
बाकी राज्यों का संयुक्त योगदान लगभग 23% है। इसमें बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश आदि शामिल हैं। (सोर्स- The Indian Index के मुताबिक Mines Bureau; News Reports की रिपोर्ट)
Credit: istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स