Jul 25, 2025
इंडोनेशिया हर साल करीब 70,000 से 75,000 टन लौंग निर्यात करता है। इसका सबसे अधिक उत्पादन मलुकु द्वीप समूह में होता है, जिसे "स्पाइस आइलैंड्स" भी कहा जाता है।
Credit: istock
पूरी दुनिया में हर साल करीब 1,85,692 टन लौंग का उत्पादन होता है, जिसमें से करीब 1,35,178 टन सिर्फ इंडोनेशिया में होता है।
Credit: istock
मेडागास्कर सालाना 20,000 से 25,000 टन लौंग निर्यात करता है। यहां की लौंग खुशबूदार और उच्च तेल मात्रा वाली होती है, जो भारत और यूरोप में काफी पसंद की जाती है।
Credit: istock
अफ्रीका के पास स्थित कॉमोरोज द्वीप समूह से हर साल करीब 7,000 टन लौंग निर्यात होती है। यह देश ऑर्गेनिक और उच्च गुणवत्ता वाली लौंग के लिए प्रसिद्ध है।
Credit: istock
श्रीलंका हर साल करीब 3,500 टन लौंग निर्यात करता है। यहां की लौंग सुगंधित होती है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अच्छी मांग है।
Credit: istock
तंजानिया सालाना करीब 2,500 टन लौंग निर्यात करता है। जांजीबार और पेम्बा द्वीप इसके प्रमुख उत्पादन क्षेत्र हैं, जहां लौंग खेती से स्थानीय लोगों की रोजी-रोटी चलती है।
Credit: istock
लौंग का इस्तेमाल सिर्फ मसाले के रूप में नहीं, बल्कि दवाइयों, तेल और परफ्यूम में भी किया जाता है। इसकी तेज खुशबू और स्वाद इसे खास बनाते हैं।
Credit: istock
मेडागास्कर, कॉमोरोज और तंजानिया जैसे देशों में लौंग खेती ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और लाखों लोगों को रोजगार देती है।
Credit: istock
श्रीलंका जैसे देश लौंग की गुणवत्ता पर खास ध्यान देते हैं। वहां की सरकार निर्यात के पहले लौंग की जांच और गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करती है।
Credit: istock
लौंग का व्यापार दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहा है और भारत जैसे देशों में इसकी भारी खपत होती है। इन टॉप-5 निर्यातक देशों की भूमिका इसमें अहम है।
Credit: istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स