Jul 20, 2025

इन 10 देशों में क्यों नहीं लगता इनकम टैक्स ?

Ramanuj Singh

​​यूएई – तेल और पर्यटन से मजबूत अर्थव्यवस्था​​

यूएई (United Arab Emirates) में नागरिकों से कोई इनकम टैक्स नहीं लिया जाता। सरकार का रेवेन्यू मुख्य रूप से वैट (VAT) और शुल्कों के जरिये आता है। तेल और पर्यटन इसकी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखते हैं।

Credit: istock

​​बहरीन – छोटे बिजनेस के लिए स्वर्ग​​

बहरीन में भी कोई डायरेक्ट टैक्स नहीं है। सरकार इनडायरेक्ट टैक्स जैसे शुल्कों से कमाई करती है। यही कारण है कि यहां स्टार्टअप और छोटे व्यवसाय तेजी से बढ़ रहे हैं।

Credit: istock

​​कुवैत – तेल पर आधारित टैक्स-फ्री सिस्टम​​

कुवैत में निजी आय पर कोई टैक्स नहीं है। यहां की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से तेल के निर्यात पर निर्भर है, जिससे सरकार को टैक्स की जरूरत नहीं पड़ती।

Credit: istock

​​सऊदी अरब – नागरिकों को टैक्स से राहत​​

सऊदी अरब में डायरेक्ट टैक्स लागू नहीं है। सरकार वैट और अन्य अप्रत्यक्ष करों के जरिये अपनी जरूरतें पूरी करती है।

Credit: istock

You may also like

कितनी अमीर है US राष्ट्रपति की पोती, ट्र...
एयरटेल के मालिक कौन, लेते हैं कितनी सैलर...

​​बहामास – पर्यटन आधारित आय का मॉडल​​

बहामास में नागरिकों से इनकम टैक्स नहीं लिया जाता। इसकी अर्थव्यवस्था पूरी तरह पर्यटन पर निर्भर है, जिससे पर्याप्त राजस्व मिलता है।

Credit: istock

​​ब्रुनेई – तेल से भरपूर देश​​

ब्रुनेई में भी इनकम टैक्स नहीं है। यहां तेल और गैस के भंडार हैं, जिनके निर्यात से देश को मोटी कमाई होती है।

Credit: istock

​​केमैन आइलैंड्स – टैक्स हैवेन के नाम से फेमस​​

केमैन आइलैंड्स में इनकम टैक्स नहीं है। यह देश निवेशकों और पर्यटकों दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र है, जिससे सरकार की आमदनी होती है।

Credit: istock

​​ओमान – प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर​​

ओमान में इनकम टैक्स नहीं है। इसकी आय का बड़ा हिस्सा तेल और गैस के भंडारों से आता है।

Credit: istock

​​कतर– छोटा लेकिन बेहद अमीर देश​​

कतर में नागरिकों को इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता। इसकी अर्थव्यवस्था तेल और गैस उद्योग पर टिकी हुई है।

Credit: istock

​​मोनाको – यूरोप का टैक्स फ्री हॉटस्पॉट​​

मोनाको एक छोटा यूरोपीय देश है जो अपनी आय का बड़ा हिस्सा टूरिज्म और लग्जरी सेवाओं से कमाता है। यहां के नागरिकों को इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता।

Credit: istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: कितनी अमीर है US राष्ट्रपति की पोती, ट्रंप से भी ज्यादा है नेटवर्थ

ऐसी और स्टोरीज देखें