Sep 14, 2025

भारत की 10 सबसे ऊंची इमारतें, फ्लोर गिनते-गिनते थक जाएंगे

Ramanuj Singh

​​पैलेस रॉयल, मुंबई (320 मीटर)​​

यह इमारत भारत की सबसे ऊंची इमारत मानी जाती है जिसकी ऊंचाई 320 मीटर है और इसमें कुल 88 मंजिलें हैं। इसके 2025 के मध्य तक बनकर तैयार होने की संभावना है। (तस्वीर सौजन्य-X/DNT@haldilal)

Credit: Canva/x

​​लोखंडवाला मिनर्वा, मुंबई (301 मीटर)​​

78 मंजिलों वाली यह गगनचुंबी इमारत 2023 में पूरी हुई और मुंबई के सबसे प्रमुख आवासीय टॉवरों में से एक है। भारत की दूसरी सबसे ऊंची बिल्डिंग मानी जाती है। (तस्वीर सौजन्य-X/DNT@haldilal)

Credit: Canva/x

​​सुपरनोवा स्पिरा, नोएडा (300 मीटर)​​

उत्तर भारत की यह सबसे ऊंची इमारत 80 मंजिलों के साथ नोएडा में स्थित है, और इसके भी 2025 के मध्य तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है। देश की तीसरी सबसे ऊंची इमारत है (तस्वीर सौजन्य-X/811GK@811gk)

Credit: Canva/x

​​पिरामल अरन्या अरव, मुंबई (282.2 मीटर)​​

मुंबई के भायखला इलाके में स्थित यह टॉवर 2022 में पूरा हुआ और इसकी ऊंचाई 282.2 मीटर है। यह भारत की चौथी सबसे ऊंची बिल्डिंग मानी जाती है। (प्रतीकात्मक तस्वीर-Canva)

Credit: Canva/x

You may also like

​भारत की सबसे पहली कंपनी कौन सी थी?​
इन 10 लॉर्ज कैप स्टॉक्स ने तीन साल में द...

​​वर्ल्ड वन, मुंबई (280.2 मीटर)​​

2020 में पूरी हुई यह इमारत 76 मंजिलों के साथ भारत की पहली विश्व स्तरीय सुपरटॉल रेजिडेंशियल बिल्डिंग मानी जाती है। देश की पांचवी सबसे ऊंची बिल्डिंग मानी जाती है। (प्रतीकात्मक तस्वीर-Canva)

Credit: Canva/x

​​वर्ल्ड व्यू, मुंबई (277.6 मीटर)​​

यह इमारत भी वर्ल्ड टावर्स प्रोजेक्ट का हिस्सा है और 2020 में पूर्ण हुई। इसमें कुल 73 मंजिलें हैं। यह देश की छठी सबसे ऊंची बिल्डिंग मानी जाती है।(प्रतीकात्मक तस्वीर-Canva)

Credit: Canva/x

​​लोढ़ा ट्रम्प टॉवर, मुंबई (268 मीटर)​​

डोनाल्ड ट्रम्प के ब्रांड से जुड़ा यह टॉवर 2021 में पूरा हुआ, जिसकी ऊंचाई 268 मीटर है और इसमें 76 मंजिलें हैं। यह देश की सातवीं सबसे ऊंची बिल्डिंग मानी जाती है। (प्रतीकात्मक तस्वीर-Canva)

Credit: Canva/x

​​ओंकार 1973 टॉवर A, मुंबई (267 मीटर)​​

यह टॉवर मुंबई की वर्ली में स्थित है और 73 मंजिलों के साथ 2020 में पूरा हुआ। यह एक लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट है। ये भारत की 8वीं सबसे ऊंची बिल्डिंग मानी जाती है (प्रतीकात्मक तस्वीर-Canva)

Credit: Canva/x

​​नाथानी हाइट्स, मुंबई (262 मीटर)​​

मुंबई के गिरगांव में स्थित यह टॉवर 72 मंजिलों का है और 2020 में पूरा हुआ। यह समुद्र दृश्य के साथ शानदार अपार्टमेंट्स प्रदान करता है। यह भारत की 9वीं सबसे ऊंची बिल्डिंग मानी जाती है (प्रतीकात्मक तस्वीर-Canva)

Credit: Canva/x

​​थ्री सिक्स्टी वेस्ट टॉवर B, मुंबई (260 मीटर)​​

2020 में पूर्ण हुआ यह टॉवर 66 मंजिलों का है और यह वर्ली सी फेस पर स्थित एक प्रमुख प्रोजेक्ट है। यह भारत की 10 सबसे ऊंची बिल्डिंग मानी जाती है। (प्रतीकात्मक तस्वीर-Canva)

Credit: Canva/x

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ​भारत की सबसे पहली कंपनी कौन सी थी?​

ऐसी और स्टोरीज देखें