Jan 08, 2026

भारत के 10 सबसे महंगे घर, कीमत जान खिसक जाएगी जमीन

Richa Tripathi

​​जेके हाउस – गौतम सिंघानिया का शानदार घर​​

दूसरे नंबर पर भारतीय उद्योगपति गौतम सिंघानिया का जेके हाउस है, जिसकी कीमत लगभग 6,000 से 8,000 करोड़ रुपये आंकी जाती है। यह घर भी मुंबई के अल्टामाउंट रोड में स्थित है और करीब 145 मीटर ऊँचा है। इस घर में दो स्विमिंग पूल, हेलीकॉप्टर लैंडिंग प्वाइंट, स्पा, जिम और पाँच मंज़िला पार्किंग जैसी सुविधाएं हैं। हर मंज़िल पर आरामदायक रहने की यूनिट्स हैं, ताकि परिवार के सभी सदस्य प्राइवेसी और आराम का आनंद ले सकें।

Credit: magicbricks

​​अबोड – अनिल अंबानी का घर​​

तीसरे स्थान पर अनिल अंबानी का घर अबोड है, जिसकी कीमत 5,000 से 8,000 करोड़ रुपये तक आंकी जा रही है। यह घर पाली हिल, मुंबई में स्थित है और लगभग 16,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। 17 मंज़िलों वाली इस शानदार इमारत में जिम, स्पा, स्विमिंग पूल समेत होटल जैसी सुविधाएं हैं। यह वह घर है जहां मुकेश अंबानी अपने बड़े घर में जाने से पहले परिवार के साथ रहते थे।

Credit: magicbricks

​​लिंकन हाउस – साइरस पूनावाला का मेंशन​​

लिंकन हाउस मुंबई के पॉश बीच क्रेडी इलाके में स्थित है और यह साइरस पूनावाला का घर है, जिनका नाम सीरम इंस्टीट्यूट के साथ जुड़ा हुआ है। इस घर की अनुमानित कीमत 750 से 1,000 करोड़ रुपये है। इस मेंशन का इतिहास भी दिलचस्प है पहले यह अमेरिकी सरकार का मेंशन रहा है और बाद में पूनावाला ने इसे ख़रीदा। विशाल परिसर, खूबसूरत बगीचे और पुरानी दुनिया का चार्म इसे खास बनाते हैं।

Credit: magicbricks

​​गुलिता – ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का घर​​

मुंबई में ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का लक्ज़री घर गुलिता भी भारत के सबसे महंगे घरों में शुमार है। इसकी कीमत लगभग 450 से 1,000 करोड़ रुपये मानी जाती है। यह घर समुद्र के सामने है, जिससे शानदार नज़ारे और शानदार वास्तुकला जुड़ी हुई है। 2015 में खरीदे गए इस घर को बाद में बड़े बदलावों के साथ तैयार किया गया और 2018 में इसका दर्ज़ा पूरा हुआ।

Credit: magicbricks

You may also like

​खूब पहनते हैं पीटर इंग्लैंड के कपड़े, क...
​कहां है डायमंड लैंड? जहां से भर-भरकर नि...

​​रेणुका तलवार बंगला – दिल्ली का शानदार परिसर​​

नई दिल्ली में पृथ्वीराज रोड पर स्थित रेणुका तलवार बंगला भी महंगी संपत्तियों में शामिल है। रेणुका तलवार DLF के चेयरमैन के. पी. सिंह की बेटी हैं और इस बंगले की अनुमानित कीमत 435 से 700 करोड़ रुपये तक है। लुटियंस ज़ोन के इस बंगलें में आधुनिक सुविधाओं के साथ ही पुरानी दुनिया का विलासिता अनुभव मिलता है।

Credit: magicbricks

​​जटिया हाउस और बाकी आलीशान घर​​

लिटिल गिब्स रोड, मालाबार हिल, मुंबई में केएम बिड़ला का घर जटिया हाउस लगभग 425 करोड़ रुपये का है। यह स्थान विशाल बगीचों, तालाबों और ऊंची छतों के साथ एक शानदार जीवनशैली प्रदान करता है। इसी तरह बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान का घर मन्नत, बैंगलोर में अज़ीम प्रेमजी का व्हाइटफील्ड हाउस और नई दिल्ली में गौतम अडानी का लुटियंस बंगला भी टॉप-10 में शामिल हैं, जहां उनकी शानदार संपत्ति और लग्ज़री जीवनशैली का अंदाज़ देखा जा सकता है।

Credit: magicbricks

​अडानी लुटियंस बंगला ​

इस सूची में अगला नाम अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के लुटियंस दिल्ली स्थित लग्ज़री बंगले का है। करीब 3.4 एकड़ में फैली इस प्रॉपर्टी की मौजूदा अनुमानित बाजार कीमत 400 से 700 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। यह आलीशान बंगला नई दिल्ली के पॉश लुटियंस ज़ोन में स्थित है, जो देश के सबसे महंगे और वीआईपी इलाकों में गिना जाता है।

Credit: magicbricks

​अजीम प्रेमजी का घर ​

इस सूची में अगला नाम विप्रो के फाउंडर चेयरमैन अज़ीम प्रेमजी के शानदार घर का है, जो बैंगलोर के व्हाइटफील्ड इलाके में स्थित है। करीब 6,000 स्क्वायर फीट में फैला यह फार्महाउस अपनी सादगी और क्लासिक डिजाइन के लिए जाना जाता है। घर की ऊंची और ढलान वाली छतें इसे अलग पहचान देती हैं, जबकि चारों ओर फैली हरी-भरी हरियाली और पत्थर की क्लैडिंग इसकी प्राकृतिक खूबसूरती को और निखारती है। इस प्रॉपर्टी की मौजूदा अनुमानित बाजार कीमत 300 से 600 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। शांत माहौल और मिनिमल लग्ज़री इस घर की सबसे बड़ी खासियत मानी जाती है।

Credit: magicbricks

​मन्नत ​

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का घर ‘मन्नत’ किसी परिचय का मोहताज नहीं है। मुंबई के बांद्रा (पश्चिम) स्थित बैंडस्टैंड पर अरब सागर के सामने बना यह शानदार बंगला करीब 27,000 स्क्वायर फीट से ज्यादा एरिया में फैला हुआ है। 6 मंज़िला इस इमारत में कई बेडरूम, लाइब्रेरी, जिम, पर्सनल ऑडिटोरियम और तमाम लग्ज़री सुविधाएं मौजूद हैं। मन्नत की अनुमानित बाजार कीमत 250 से 600 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है।

Credit: magicbricks

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ​खूब पहनते हैं पीटर इंग्लैंड के कपड़े, कौन है मालिक? जानकर हो जाएंगे दंग​

ऐसी और स्टोरीज देखें