Sep 24, 2025

​​ये हैं महाराष्ट्र के 10 सबसे अमीर आदमी, संपत्ति जान चौंक जाएंगे​

Ramanuj Singh

​पहले नंबर पर ​मुकेश अंबानी​​

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन, जिन्होंने डिजिटल इंडिया को जियो के जरिए नया आकार दिया। मुंबई में उनका आलीशान घर 'अंटीलिया' है। इनका नेटवर्थ 98 अरब डॉलर है।

Credit: X

​​दूसरे नंबर पर शापूर मिस्त्री​​

शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप के प्रमुख और टाटा संस के बड़े शेयरधारक। 2022 में परिवार के सदस्यों की मृत्यु के बाद नेतृत्व संभाला। इनका नेटवर्थ 32.7 अरब डॉलर है।

Credit: istock

​तीसरे नंबर पर दिलीप सांधवी​

सन फार्मास्युटिकल्स के संस्थापक, जो किफायती दवाएं बनाकर दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। मुंबई में रहते हैं। इनका नेटवर्थ 24.5 अरब डॉलर है।

Credit: X

​चौथे नंबर पर ​कुमार मंगलम बिड़ला​​

आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन, जिन्होंने समूह को वैश्विक स्तर पर फैलाया। इनका नेटवर्थ 21.8 अरब डॉलर है।

Credit: X

You may also like

​सितंबर में हरी मटर की इन किस्मों की करे...
​दुनिया के टॉप 10 कोयला उत्पादक देश, भार...

​पांचवें नंबर पर ​राधाकिशन दमानी​​

डीमार्ट के संस्थापक, जो खुदरा कारोबार में अपनी दक्षता और मूल्य पर जोर देते हैं। इनकी नेटवर्थ 20.5 अरब डॉलर है।

Credit: X

​छठे नंबर पर उदय कोटक​​

कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक, जिन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में एक बड़ी पहचान बनाई। इनकी नेटवर्थ 15.5 अरब डॉलर है।

Credit: X

​सातवें नंबर पर सायरस पूनावाला​

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के संस्थापक, जो विश्व के सबसे बड़े वैक्सीन निर्माता हैं। इनकी नेटवर्थ 14.9 अरब डॉलर है।

Credit: X

​आठवें नंबर पर नुस्ली वाडिया​

वाडिया ग्रुप के अध्यक्ष, जिनके समूह में ब्रिटानिया, बॉम्बे डाइंग जैसी कंपनियां शामिल हैं। मुंबई के प्रसिद्ध उद्योगपति हैं। इनकी नेटवर्थ 10.8 अरब डॉलर है।

Credit: X

​9वें नंबर पर मंगल प्रभात लोढ़ा​

लोढ़ा ग्रुप के संस्थापक, मुंबई के बड़े रियल एस्टेट डेवलपर। बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी हैं। इनकी नेटवर्थ 10.4 अरब डॉलर है।

Credit: X

​10वें नंबर पर पंकज पटेल​​

जाइडस लाइफसाइंसेज के चेयरमैन, जिन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में किफायती दवाओं और वैक्सीन का विस्तार किया। इनकी नेटवर्थ 9.61 अरब डॉलर है। (डेटा ब्लूमबर्ग के अनुसार, 24 सितंबर 2025, इसमें बदलाव होता रहता है)

Credit: istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ​सितंबर में हरी मटर की इन किस्मों की करें खेती, कम लागत में ज्यादा मुनाफा​

ऐसी और स्टोरीज देखें