Sep 17, 2025
वर्ष 2023-24 में भारत में कुल अदरक उत्पादन 1,925.98 हजार मीट्रिक टन रहा।
Credit: canva
मध्य प्रदेश ने सबसे अधिक 608.32 हजार मीट्रिक टन अदरक का उत्पादन किया, जो कि देश के कुल उत्पादन का 26.07% है।
ओडिशा ने 255.66 हजार मीट्रिक टन अदरक का उत्पादन किया, जो 10.96% के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
कर्नाटक ने 232.84 हजार मीट्रिक टन अदरक का उत्पादन किया, जो कुल उत्पादन का 9.98% है।
असम ने 174.92 हजार मीट्रिक टन अदरक का उत्पादन कर 7.50% की हिस्सेदारी निभाई।
महाराष्ट्र का उत्पादन 141.73हजार मीट्रिक टन रहा, जो कि कुल उत्पादन का 6.07% है।
पश्चिम बंगाल ने 139.54 हजार मीट्रिक टन अदरक का उत्पादन किया, जिसकी हिस्सेदारी 5.98% रही।
गुजरात में 119.14 हजार मीट्रिक टन अदरक का उत्पादन हुआ, जो कुल का 5.11% है।
झारखंड ने 90.59 हजार मीट्रिक टन अदरक का उत्पादन कर 3.88% की भागीदारी की।
सिक्किम का उत्पादन 81.82 हजार मीट्रिक टन रहा, जो कुल का 3.51% है।
मणिपुर ने 81.42 हजार मीट्रिक टन अदरक का उत्पादन किया, जो 3.49% की हिस्सेदारी के बराबर है। (डेटा सोर्स-NHB, 2023-24)
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स