ये हैं भारत के 10 सबसे अमीर करोड़पति किसान, पहले नंबर पर महिला

Ramanuj Singh

Mar 01, 2025

​​पहले नंबर पर नितुबेन पटेल​​

नितुबेन पटेल इस लिस्ट में पहले स्‍थान पर हैं। वह कृष‍ि से सालाना 100 करोड़ रुपये की कमाई करती हैं। नितुबेन, ऑर्गेनिक खेती के लिए जानी जाती हैं।

Credit: Canva/facebook/X

​​दूसरे स्‍थान पर युवराज परिहार​​

सबसे अमीर भारतीय किसानों की लिस्ट में दूसरे स्‍थान पर युवराज परिहार हैं, जो सालाना 50 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं। युवराज आलू की खेती करते हैं।

Credit: Canva/facebook/X

​​तीसरे स्थान पर हरीश धनदेव​​

सबसे अमीर भारतीय किसानों की लिस्ट में हरीश धनदेव तीसरे स्‍थान पर हैं, ये साल में 2.5 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं। ये इंजीन‍ियर थे और बाद में एलोवेरा की खेती करने लगे।

Credit: Canva/facebook/X

​​चौथे स्थान पर गीना भाई पटेल​​

सबसे अमीर भारतीय किसानों की लिस्ट में गीना भाई पटेल चौथे पायदान पर हैं, सालाना 2 करोड़ की कमाई करते हैं, वो अनार की खेती करते हैं

Credit: Canva/facebook/X

You may also like

टाटा के 7 कपड़ा ब्रांड्स, लोगों को दे रह...
ट्रंप-जेलेंस्की में तीखी बहस के बाद यूक्...

​​पांचवें स्थान पर सचिन काले​​

सबसे अमीर भारतीय किसानों की लिस्ट में सचिन काले 5वें स्‍थान पर हैं। 2 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं। सच‍िन धान के अलावा सभी सीजनल सब्‍ज‍ियों की खेती करते हैं।

Credit: Canva/facebook/X

​​छठे स्थान पर राम सरन वर्मा​​

सबसे अमीर भारतीय किसानों की लिस्ट में राम सरन वर्मा छठे स्थान पर हैं, वे सालाना 2 करोड़ रुपये खेती से कमाते हैं। राम सरन, टमाटर, आलू और केले की खेती करते हैं।

Credit: Canva/facebook/X

​​सातवें स्थान पर रमेश चौधरी​​

सबसे अमीर भारतीय किसानों की लिस्ट में रमेश चौधरी का सालाना इनकम भी 2 करोड़ है। रमेश, फूलों, टमाटर और खीरा की खेती करते हैं।

Credit: Canva/facebook/X

​​आठवें स्थान पर विश्वनाथ बोबोडे​​

सबसे अमीर भारतीय किसानों की लिस्ट में विश्वनाथ बोबोडे आठवें स्थान पर हैं। हर साल कृषि‍ से 1.75 करोड़ रुपये कमा लेते हैं।

Credit: Canva/facebook/X

​​9वें स्‍थान पर प्रमोद गौतम​​

सबसे अमीर भारतीय किसानों की लिस्ट में प्रमोद गौतम 9वें स्‍थान पर हैं, वो साल में 1 करोड़ की कमा लेते हैं। गेंहू, बाजरा, सरसों के अलावा कई तरह की फसल उगाते हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Credit: Canva/facebook/X

​​10वें नंबर पर राजीव बिट्टू​​

सबसे अमीर भारतीय किसानों की लिस्ट में राजीव बिट्टू 10वें स्‍थान पर हैं जो कृष‍ि से साल में 15 से 16 लाख रुपये सालाना कमा लेते हैं। वो खेती में लेटेस्‍ट टेक्‍नोलॉजी का इस्‍तेमाल करते हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Credit: Canva/facebook/X

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: टाटा के 7 कपड़ा ब्रांड्स, लोगों को दे रहे स्टाइल और कंफर्ट; हर जुबान पर नाम

ऐसी और स्टोरीज देखें