गरीबों का 'बादाम' उगाने में 'राजा' कौन, टॉप 10 में ये प्रदेश नंबर वन

Ramanuj Singh

Nov 02, 2025

​​भारत में मूंगफली उत्पादन का हाल​​

साल 2023-24 में भारत में कुल 10,013 हजार मीट्रिक टन (000 MT) मूंगफली का उत्पादन हुआ है। यह आंकड़ा राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) और कृषि मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है।

Credit: istock

​​गुजरात – सबसे बड़ा उत्पादक राज्य​​

गुजरात देश का सबसे बड़ा मूंगफली उत्पादक राज्य है। यहां कुल 4,644 हजार मीट्रिक टन उत्पादन हुआ, जो पूरे भारत के उत्पादन का 45.62% हिस्सा है।

Credit: istock

​​राजस्थान – दूसरा स्थान​​

राजस्थान मूंगफली उत्पादन में दूसरे स्थान पर है। यहां 2,027 हजार मीट्रिक टन मूंगफली का उत्पादन हुआ, जो 19.91% का हिस्सा है।

Credit: istock

​​मध्य प्रदेश – तीसरे नंबर पर​​

मध्य प्रदेश में 982 हजार मीट्रिक टन मूंगफली का उत्पादन हुआ है। यह कुल उत्पादन का 9.65% योगदान देता है।

Credit: istock

You may also like

RBI देश में कहां रखता है अपना सोना, 1 ईं...
कौन राज्य कहलाता है अंडे की टोकरी, टॉप 1...

​​तमिलनाडु – चौथे स्थान पर​​

तमिलनाडु में मूंगफली की अच्छी पैदावार होती है। यहां 878 हजार मीट्रिक टन उत्पादन हुआ, जो 8.62% का हिस्सा है।

Credit: istock

​​आंध्र प्रदेश- 5वें नंबर पर​​

आंध्र प्रदेश में 323 हजार मीट्रिक टन मूंगफली पैदा हुई। इसका हिस्सा 3.17% रहा।

Credit: istock

​​महाराष्ट्र- छठे नंबर पर​​

महाराष्ट्र में मूंगफली का उत्पादन 285 हजार मीट्रिक टन रहा। यह कुल उत्पादन का 2.80% है।

Credit: istock

​​पश्चिम बंगाल - सातवें नंबर पर​​

पश्चिम बंगाल ने 259 हजार मीट्रिक टन मूंगफली का उत्पादन किया। इसका हिस्सा 2.54% है।

Credit: istock

​​कर्नाटक- 8वें नंबर पर​​

कर्नाटक में 242 हजार मीट्रिक टन मूंगफली उत्पादन हुआ। यह भारत के कुल उत्पादन का 2.38% हिस्सा है।

Credit: istock

​​तेलंगाना- 9वें नंबर पर​​

तेलंगाना में 225 हजार मीट्रिक टन मूंगफली पैदा हुई, जो पूरे देश के उत्पादन का 2.21% हिस्सा है।

Credit: istock

​​उत्तर प्रदेश- 10वें नंबर पर​​

उत्तर प्रदेश में 148 हजार मीट्रिक टन उत्पादन हुआ, जो पूरे देश का 1.45% हिस्सा है।

Credit: istock

​​गुजरात का दबदबा बरकरार​​

कुल मिलाकर देखा जाए तो भारत में मूंगफली उत्पादन का करीब आधा हिस्सा केवल गुजरात से आता है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्य भी अच्छे योगदानकर्ता हैं। इससे साफ है कि मूंगफली उत्पादन में पश्चिम और दक्षिण भारत का दबदबा सबसे अधिक है।

Credit: istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: RBI देश में कहां रखता है अपना सोना, 1 ईंट का वजन जान अटक जाएंगी सांसें

ऐसी और स्टोरीज देखें