Aug 25, 2024
टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के फाउंडर और CEO पावेल डुरोव को शनिवार शाम को पेरिस के ले बोर्गेट एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया।
Credit: Instagram/durov
फ्रांसीसी मीडिया आउटलेड TF1 और BFM TV ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से बताया कि डुरोव को प्राइवेट जेट से फ्रांस पहुंचने पर हिरासत में लिया गया।
Credit: Instagram/durov
39 वर्षीय डुरोव पर टेलीग्राम के कंटेंट मॉडरेशन में कमी बरतने का आरोप है, प्लेटफॉर्म का उपयोग मनी लॉण्ड्रिंग, ड्रग तस्करी और बाल यौन शोषण संबंधी कंटेंट शेयर करने के लिए किया जा रहा था।
Credit: Instagram/durov
टीएमएफ1 ने दावा किया कि डुरोव को इन आरोपों में 20 साल तक की जेल हो सकती है।
Credit: Instagram/durov
टेलीग्राम ने अभी तक स्थिति पर कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं, फ्रांसीसी आंतरिक मंत्रालय और पुलिस ने भी चुप्पी बरती है।
Credit: Instagram/durov
रूस में जन्मे पावेल डुरोव ने 2013 में टेलीग्राम बनाई। ऐप रूस, यू्क्रेन और पूर्व सोवियत गणराज्यों में सूचना का एक खास सोर्स बन गया है।
Credit: Instagram/durov
Credit: Instagram/durov
जब सरकार ने उनसे पहले के प्लेटफॉर्म 'वीके' पर विरोधी आवाजों को बंद करने के लिए दबाव बनाया तो साल 2014 में डुरोव ने रूस छोड़ दिया। बाद में उन्होंने प्लेटफॉर्म को बेच दिया।
Credit: Instagram/durov
2017 में उन्होंने टेलीग्राम और खुद को दुबई में सेटल कर लिया। उन्होंने 2021 में फ्रांस की नागरिकता हासिल की।
Credit: Instagram/durov
फोर्ब्स के मुताबिक डुरोव की नेटवर्थ 15.5 अरब डॉलर (करीब 1,28,650 करोड़ रुपये) है।
Credit: Instagram/durov
पैसे या बिटकॉइन के अलावा उनके पास रीयल एस्टेट, जेट या याट जैसी कोई बड़ी संपत्ति नहीं है।
Credit: Instagram/durov
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स