ये है न्यू इंडिया का सबसे चर्चित तलाक,स्पेशल शादी रेमण्ड ग्रुप पर पड़ेगी भारी

Prashant Srivastav

Nov 27, 2023

​32 साल बाद हो रहे हैं अलग​

रेमंड ग्रुप के एमडी गौतम सिंघानिया और उनकी पत्नी नवाज मोदी 32 साल बाद अलग हो रहे हैं। गौतम ने तलाक का ऐलान कर दिया है। ऐसे में इस समय तलाक की सबसे ज्यादा चर्चा है।

Credit: bccl

​कौन पड़ेगा भारी​

पत्नी नवाज ने अपने 3 बच्चों और खुद के खर्च के लिए 75 फीसदी हिस्सदारी मांगी है। गौतम सिंघानिया इस समय 11 हजार के रेमंड ग्रुप के मालिक हैं।

Credit: bccl

​स्पेशल मैरेज एक्ट के तहत शादी​

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार नवाज पारसी और गौतम हिंदू थे, इसलिए दोनों की शादी स्पेशल मैरेज एक्ट के तहत हुई थी।

Credit: bccl

​सास-ससुर का साथ​

ऐसी खबरें हैं कि नवाज के सास-ससुर अपनी बहू का सपोर्ट कर रहे हैं।

Credit: bccl

You may also like

ये हैं भारत के सबसे महंगे शहर, मोटी कमाई...
कौन है गुजरात की रानीबा, बिजनेस की दुनि...

​नहीं लागू होगा हिंदू मैरेज एक्ट​

हिंदू मैरेज एक्ट के तहत पत्नी आधी संपत्ति की हकदार होती है। लेकिन यह नियम नवाज के साथ लागू नहीं होगा।

Credit: bccl

​स्पेशल मैरेज में तय नहीं​

स्पेशल मैरेज एक्ट में पत्नी के लिए मिनिमम हिस्सेदारी तय नहीं है।

Credit: bccl

​समझौता रास्ता​

ऐसे में जायदाद की हिस्सेदारी समझौते से ही तय हो सकती है। जिसमें दोनों की रजामंदी हो।

Credit: bccl

​ट्रस्ट बनाने का सुझाव​

रिपोर्ट के अनुसार गौतम सिंघानिया ने जायदाद के लिए एक ट्रस्ट बनाने का प्रस्ताव दिया है। जिसका मालिकाना हक अपने पास रखने को कहा है। जिसे नवाज ने मंजूर नहीं किया है।

Credit: bccl

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ये हैं भारत के सबसे महंगे शहर, मोटी कमाई भी पड़ जाएगी कम

ऐसी और स्टोरीज देखें