Dec 28, 2024

गोद लिए हुए पिता के बेटे थे रतन टाटा, असलियत शायद ही है सबको पता

Ashish Kushwaha

​रतन टाटा के माता-पिता कौन थे?​

रतन टाटा के पिता का नाम नवल टाटा और माता का नाम सूनी टाटा था।

Credit: Tata sons

​13 साल की उम्र में लिया गोद​


रतन टाटा के पिता नवल एक अनाथालय में रहते थे। जिन पिता से उनका जन्म हुआ उनकी की मौत हो चुकी थी।

Credit: Tata sons

​13 साल की उम्र में गोद लिया​

उन्हें जमशेदजी टाटा के बेटे सर रतन टाटा और उनकी पत्नी नवाज बाई टाटा ने 13 साल की उम्र में गोद लिया था।

Credit: Tata sons

​गरीबी से मिला चरित्र को आकार​


नवल उन्होंने एक बार कहा था कि मुझे गरीबी की पीड़ा का अनुभव करने का अवसर देने के लिए मैं भगवान का आभारी हूं, क्योंकि इसी ने मेरे चरित्र को आकार दिया।

Credit: Tata sons

You may also like

महाकुंभ पर 143 साल पहले इतना हुआ था खर्च...
कहां है दुनिया का सबसे बड़ा ऑब्जर्वेशन व...

​रतन टाटा और पिता नवल टाटा के कैसे संबंध थे?​



रतन टाटा अपने पिता नवल टाटा के साथ जटिल संबंधों से लेकर अपनी दादी के रिश्तों के बारे में फेसबुक पर बातें शेयर कर चुके हैं।

Credit: Tata sons

​माता-पिता का हुआ तलाक​


रतन टाटा ने उस 'असुविधा' के बारे में बात करके शुरुआत की जो उन्हें और उनके भाई को अपने माता-पिता के तलाक के कारण झेलनी पड़ी थी।

Credit: Tata sons

​बचपन था खुशहाल​


रतन टाटा ने बताया कि “मेरा बचपन खुशहाल था, लेकिन जैसे-जैसे मैं और मेरे भाई बड़े होते गए, हमें अपने माता-पिता के तलाक के कारण काफी व्यक्तिगत परेशानी का सामना करना पड़ा, जो उन दिनों उतनी आम बात नहीं थी जितनी आज है।

Credit: Tata sons

​पिता की राय उनसे थी बिलकुल अलग​

पिता के बीच रिश्ते को लेकर वह कहते हैं अब यह कहना मुश्किल है कि कौन सही है या गलत। मैं वायलिन बजाना सीखना चाहता था, मेरे पिता ने पियानो पर जोर दिया। मैं अमेरिका में कॉलेज जाना चाहता था, उन्होंने यूके जाने पर जोर दिया। मैं आर्किटेक्ट बनना चाहता था, उन्होंने मुझे इंजीनियर बनाने पर जोर दिया।

Credit: Tata sons

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: महाकुंभ पर 143 साल पहले इतना हुआ था खर्च, जानिए इस बार होगा कितना?

ऐसी और स्टोरीज देखें