Jul 22, 2025
चीन के पास 44 मिलियन टन रेयर अर्थ तत्वों का भंडार है, जो विश्व में सबसे अधिक हैं। यह दुनिया का प्रमुख उत्पादक भी है और हाल के वर्षों में म्यांमार से आयात भी करता रहा है।
Credit: istock
ब्राजील के पास 21 मिलियन टन भंडार हैं। अभी 2024 में उत्पादन कम है, लेकिन पेला ईमा खदान से 2026 तक 5,000 मीट्रिक टन वार्षिक उत्पादन का लक्ष्य है। यह दुनिया का दूसरा बड़ा उत्पादक देश है।
Credit: istock
भारत के पास 6.9 मिलियन टन भंडार है और इसने 2024 में 2,900 मीट्रिक टन उत्पादन किया। भारत के पास दुनिया के 35% बीच और सैंड खनिज भी हैं। जो रेयर अर्थ का बड़ा सोर्स है।
Credit: istock
ऑस्ट्रेलिया के पास 5.7 मिलियन टन का भंडार है और इसने 2024 में 13,000 मीट्रिक टन उत्पादन किया। यहां का खनन 2007 से जारी है।
Credit: istock
रूस के पास 3.8 मिलियन टन भंडार हैं, जो 2023 के 10 मिलियन टन से कम हो गए हैं। उत्पादन करीब 2,500 मीट्रिक टन स्थिर है।
Credit: istock
वियतनाम के पास 3.5 मिलियन टन भंडार हैं। इसके खनिज मुख्यतः उत्तर-पश्चिमी सीमा और पूर्वी तट पर पाए जाते हैं
Credit: istock
अमेरिका के पास केवल 1.9 मिलियन टन के भंडार हैं। खनन मुख्य रूप से कैलिफोर्निया के माउंटेन पास खदान में होता है। यह उत्पादन और भंडार में 7वें स्थान पर है।
Credit: istock
ग्रीनलैंड के पास 1.5 मिलियन टन भंडार हैं, लेकिन अभी कोई उत्पादन नहीं हो रहा है। टांब्रीज और क्वानेफजेल्ड परियोजनाएं भविष्य के लिए आशाजनक हैं।
Credit: istock
तंजानिया में करीब 0.9 मिलियन टन भंडार हैं। यहां कई आशाजनक खनिज हैं, जिन्हें स्थायी तरीके से विकसित करने की संभावना है।
Credit: istock
दक्षिण अफ्रीका के पास भी 0.9 मिलियन टन भंडार हैं। यह देश चीन पर निर्भरता कम करने के लिए परियोजनाएं चला रहा है। (डेटा सोर्स- ceoworld.biz)
Credit: istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स