May 13, 2025
आम के पेड़ में फल न आने या कम आने की समस्या आम है, लेकिन समय पर सही देसी खाद देने से यह समस्या हल की जा सकती है।
Credit: istock
सिर्फ पानी देना पर्याप्त नहीं होता, पेड़ को अच्छे फल देने के लिए संतुलित पोषण की जरूरत होती है।
Credit: istock
अक्टूबर-नवंबर में सड़ी हुई गोबर का खाद डालना जरूरी है, जो मिट्टी को नरम और पोषक बनाती है।
Credit: istock
नीम की खली डालने से पेड़ की जड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले कीड़े खत्म होते हैं, जिससे पेड़ स्वस्थ रहता है।
Credit: istock
फरवरी-मार्च में NPK रासायनिक खाद (नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश) डालना फूल और फल की प्रक्रिया को तेज करता है।
Credit: istock
बारिश के बाद जुलाई-अगस्त में NPK खाद की दोबारा खुराक देना लाभदायक होता है, क्योंकि उस समय पेड़ दोबारा सक्रिय होता है।
Credit: istock
वर्मी कम्पोस्ट (केंचुआ खाद) मिट्टी की प्राकृतिक उर्वरता को बढ़ाता है और पेड़ की समग्र सेहत में सुधार करता है।
Credit: istock
वर्मी कम्पोस्ट में मौजूद सूक्ष्म जीवाणु पेड़ की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, जिससे फल अच्छे और अधिक होते हैं।
Credit: istock
खाद डालने की सही विधि है, पेड़ के चारों ओर 1-1.5 फीट गड्ढा बनाना और खाद डालकर मिट्टी से ढंकना।
Credit: istock
एक्सपर्ट के मुताबिक सिर्फ 25 से 30 रुपये की देसी खाद से भी आम का पेड़ मीठे फल देने लगेगा, अगर उसे सही तरीके और समय पर डाला जाए। (डिस्क्लेमर: यह जानकारी इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित है, अगर आपको आम की खेती कर रहे हैं तो एक्सपर्ट्स से संपर्क करें।)
Credit: istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स