May 24, 2025

बैंगन के पौधे में डालें ये 15 रुपये की चीज, फलों से लद जाएगा पौधा

Ramanuj Singh

​​बैंगन के पौधे में डालें ये चीज​​

बैंगन के पौधे में फिटकरी, वर्मी कम्पोस्ट, नीम खली और सरसों की खली डालें।

Credit: istock

​​फूल झड़ने की समस्या होगी दूर​​

इन प्राकृतिक उपायों से बैंगन के पौधे में फूल झड़ने की समस्या में कमी आएगी, जिससे फल बनने की संभावना बढ़ेगी।

Credit: istock

​​फिटकरी का उपयोग फंगल और कीट से बचाव के लिए करें​​

फिटकरी में मौजूद एल्युमिनियम सल्फेट और पोटेशियम सल्फेट मिट्टी का पीएच संतुलित करता है और पौधे को फंगल इंफेक्शन से बचाता है।

Credit: istock

​​वर्मी कम्पोस्ट से मिट्टी की उर्वरकता बढ़ाएं​​

यह जैविक खाद मिट्टी को उपजाऊ बनाती है और पौधे की वृद्धि को मजबूती देती है।

Credit: istock

You may also like

​बिना मिट्टी की कैसे करें खेती, ये है नय...
ट्रंप के डॉलर पर इन 9 देशों की करेंसी भा...

​​नीम खली से कीट रोग से सुरक्षा​​

नीम खली पौधे को कीटों और रोगों से बचाती है और बैंगन की गुणवत्ता को बेहतर बनाती है।

Credit: istock

​​सरसों की खली से पोषण में वृद्धि​​

इसमें मौजूद नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पौधे की समग्र वृद्धि और अधिक उपज के लिए उपयोगी हैं।

Credit: istock

​​घोल बनाने की विधि अपनाएं​​

1 लीटर पानी में 2 चम्मच फिटकरी पाउडर, 1-1 मुट्ठी वर्मी कम्पोस्ट, नीम खली और सरसों खली मिलाएं। इसमें करीब 10 से 15 रुपये का खर्च आएगा।

Credit: istock

​​24 घंटे तक घोल को ढककर रखें​​

इस मिश्रण को कम से कम 24 घंटे तक छोड़ दें ताकि सभी पोषक तत्व अच्छी तरह से घुल जाएं।

Credit: istock

​​थोड़ा और पानी मिलाकर पौधे में डालें​​

तैयार घोल में थोड़ा और पानी मिलाकर इसे सीधे पौधों की जड़ों में डालें।

Credit: istock

​​महीने में 4 बार करें उपयोग​​

इस मिश्रण का उपयोग महीने में 4 बार करें ताकि पौधों को नियमित पोषण मिलता रहे।

Credit: istock

​​प्राकृतिक और सस्ते विकल्प से अधिक पैदावार​​

ये सभी चीजें प्राकृतिक, सस्ती और बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं, जिससे किसान बिना रासायनिक खाद के अधिक उपज प्राप्त कर सकते हैं। (डिस्क्लेमर: यह इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित है, अगर आप बैंगन की खेती करने जा रहे हैं तो एक्सपर्ट से सलाह लें।)

Credit: istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ​बिना मिट्टी की कैसे करें खेती, ये है नया तरीका​

ऐसी और स्टोरीज देखें