Jul 19, 2025

भारत का पहला स्वदेशी बैंक कौन? नहीं होगा यकीन

Ramanuj Singh

​​पहला स्वदेशी बैंक​​

भारत में पहला बैंक ‘द मद्रास बैंक’ था, लेकिन वह स्वदेशी नहीं था। PNB को भारत का पहला स्वदेशी बैंक माना जाता है।

Credit: istock

​​राष्ट्रवाद से प्रेरणा​​

यह बैंक पूरी तरह भारतीयों द्वारा भारतीय पैसों से शुरू किया गया पहला स्वदेशी बैंक था, जिसकी स्थापना राष्ट्रवादी भावना से हुई।

Credit: istock

​​स्थापना की तारीख​​

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की स्थापना 12 अप्रैल 1895 को लाहौर (अब पाकिस्तान) में हुई थी।

Credit: istock

​शुरुआती पूंजी​

PNB की शुरुआत 2 लाख रुपये की ऑथराइज्ड कैपिटल और 20,000 रुपये की वर्किंग कैपिटल से हुई थी।

Credit: istock

You may also like

कितनी अमीर हैं प्रियंका चोपड़ा, विदेश में...
ये है दुनिया का सबसे महंगा पनीर, 1 KG की...

​​आर्य समाज का योगदान​​

भारत के पहले स्वदेशी बैंक की योजना सबसे पहले आर्य समाज के राय मूल राज ने पेश की थी।

Credit: istock

​​प्रथम बोर्ड मेंबर​​

PNB के पहले बोर्ड में सरदार दयाल सिंह मजीठिया, लाला लालचंद, काली प्रसन्ना रॉय, लाला हरकिशन लाल जैसे प्रमुख व्यक्तित्व थे।

Credit: istock

​​लाला लाजपत राय का योगदान​​

लाला लाजपत राय पीएनबी में खाता खोलने वाले पहले व्यक्ति थे।

Credit: istock

​​ब्रांच और ATM नेटवर्क​​

आज PNB के भारत में 10,000 से अधिक घरेलू शाखाएं और 12,600 से ज्यादा ATM हैं।

Credit: istock

​​विदेशों में उपस्थिति​​

PNB की कई विदेशी शाखाएं भी हैं, जो इसकी अंतरराष्ट्रीय पहुंच को दर्शाती हैं।

Credit: istock

​​विलय/एकीकरण​​

PNB ने अपने इतिहास में 9 अन्य बैंकों का विलय किया है, जिनमें नेदुंगडी बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं।

Credit: istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: कितनी अमीर हैं प्रियंका चोपड़ा, विदेश में रहकर ऐसे करती हैं कमाई

ऐसी और स्टोरीज देखें