Jul 06, 2025

PM मोदी का विमान: उड़ता किला, परिंदा भी नहीं मार सकता पर, कीमत इतनी

Ramanuj Singh

​​एयर इंडिया वन से सफर करते हैं पीएम मोदी​​

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति का वीवीआईपी विमान 'एयर इंडिया वन' कहलाता है, जो बोइंग कंपनी द्वारा बनाया गया है।

Credit: X

​​बोइंग 777 मॉडल है पीएम मोदी का विमान​​

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान 'एयर इंडिया वन' बोइंग द्वारा बनाए गए 777 मॉडल का है, जो 2020 में भारत को दिए गए थे।

Credit: X

​​पीएम के विमान की रफ्तार​​

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान 'एयर इंडिया वन' हवा में करीब 900 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है।

Credit: X

​​एयर इंडिया वन की विशेषता​​

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान 'एयर इंडिया वन' एक बार ईंधन भरने पर यह विमान 17 घंटे तक उड़ान भर सकता है। इसके अलावा, आपात स्थिति में हवा में ही ईंधन भरा जा सकता है।

Credit: X

You may also like

परवल के पौधे में डालें ये 15 रुपये की घर...
अर्जेंटीना से क्या खरीदता, क्या बेचता भा...

​​पीएम के विमान में LAIRCM तकनीक​​

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान 'एयर इंडिया वन' में लार्ज एयरक्राफ्ट इन्फ्रारेड काउंटर्मेशर (LAIRCM) तकनीक है, जिससे यह मिसाइलों से सुरक्षित रहता है।

Credit: X

​​एडवांस कम्युनिकेशन सिस्टम​​

पीएम मोदी के एयर इंडिया वन विमान के कम्युनिकेशन सिस्टम को कोई भी हैक नहीं कर सकता, जिससे यह सुरक्षा में और भी मजबूत है।

Credit: X

​​एप्रोच वार्निंग सिस्टम​​

पीएम मोदी के एयर इंडिया वन विमान में एप्रोच वार्निंग सिस्टम लगा है, जो पायलट को मिसाइलों के हमले का संकेत देता है और विमान की सुरक्षा बढ़ाता है।

Credit: X

​​पीएम के विमान में विशेष इंटीरियर​​

पीएम मोदी के एयर इंडिया वन विमान में कॉन्फ्रेंस रूम, बेड रूम, वीवीआईपी पैसेंजर रूम और मेडिकल सेंटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Credit: X

​​विमान पर अशोक चिन्ह 'भारत' और 'INDIA'​​

पीएम मोदी के एयर इंडिया वन विमान के बाहर हिंदी में 'भारत' और अंग्रेजी में 'INDIA' लिखा है, साथ ही अशोक चिन्ह भी बना है।

Credit: X

​​पीएम मोदी के विमान की कीमत​​

रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी के विमान 'एयर इंडिया वन' की कीमत करीब 8458 करोड़ रुपये है, जिसमें से एक विमान की कीमत 4229 करोड़ रुपये है। सुरक्षा के लिए इसमें 500 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

Credit: X

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: परवल के पौधे में डालें ये 15 रुपये की घरेलू चीज, फलों से लद जाएगी लत्ती

ऐसी और स्टोरीज देखें