Jul 29, 2025

​न एयरपोर्ट, न सेना, न अपनी करेंसी…फिर भी दुनिया के अमीर देशों में गिनती​

Ramanuj Singh

​​न एयरपोर्ट, न करेंसी, फिर भी अमीर​​

लिकटेंस्टीन के पास न तो खुद का एयरपोर्ट है और न ही अपनी करेंसी, फिर भी यह देश दुनिया के सबसे अमीर देशों में गिना जाता है।

Credit: Canva

​​कहां है लिकटेंस्टीन?​​

यह देश स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया के बीच यूरोप में स्थित है, और इसकी राजधानी वादूज (Vaduz) है। इसकी कुल आबादी करीब 40,000 है।

Credit: Canva

​​छोटा लेकिन सुंदर देश​​

लिकटेंस्टीन का कुल क्षेत्रफल केवल 160 वर्ग किलोमीटर है और इसे साइकिल से भी नापा जा सकता है। यह यूरोप की ऑफबीट जगहों में शुमार होता है।

Credit: Canva

​​एयरपोर्ट नहीं, स्विट्जरलैंड से सफर​​

देश में खुद का कोई एयरपोर्ट नहीं है, यहां आने के लिए ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड) का इंटरनेशनल एयरपोर्ट इस्तेमाल करना पड़ता है।

Credit: Canva

You may also like

​छोटे देश का बड़ा कमाल, दुनिया को खिलाता...
ALT बालाजी से कितना पैसा कमाती हैं एकता ...

​​न करेंसी, न सेना​​

यहां स्विस फ्रैंक चलन में है और देश की सुरक्षा के लिए लिकटेंस्टीन स्विट्जरलैंड पर निर्भर करता है। इसके पास अपनी सेना नहीं है।

Credit: Canva

​​टैक्स हेवन के रूप में पहचान​​

लिकटेंस्टीन दुनियाभर में टैक्स हेवन के रूप में फेमस है, यहां टैक्स बहुत कम या न के बराबर लिया जाता है, जिससे यहां की जनता अमीर है।

Credit: Canva

​​दुनिया की टॉप इकोनॉमी​​

इस छोटे से देश की अर्थव्यवस्था बेहद मजबूत है। यहां प्रति व्यक्ति आय दुनिया में सबसे ज्यादा है।

Credit: Canva

​​क्राइम फ्री कंट्री​​

लिकटेंस्टीन को दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में गिना जाता है। यहां की जेल में सिर्फ 7 कैदी हैं और पूरे देश में केवल 100 पुलिसकर्मी हैं।

Credit: Canva

​​खुला जीवन, बिना डर​​

यहां के लोग रात में दरवाजे बंद करना भी जरूरी नहीं समझते। इतनी शांति और सुरक्षा शायद ही कहीं और देखने को मिले।

Credit: Canva

​​खूबसूरती में परफेक्ट डेस्टिनेशन​​

लिकटेंस्टीन की खूबसूरती स्विट्जरलैंड से कम नहीं है। अगर आप यूरोप की यात्रा की योजना बना रहे हैं तो लिकटेंस्टीन को जरूर शामिल करें।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ​छोटे देश का बड़ा कमाल, दुनिया को खिलाता सरसों तेल! करता इतना उत्पादन​

ऐसी और स्टोरीज देखें