Dec 29, 2024
भारत में पैसे वालों की कोई कमी नहीं है। महंगी से महंगी चीज भी यहां चुटकियों में बिक जाती है।
Credit: Canva
ऐसी ही कुछ नोएडा सेक्टर 128 के हाउसिंग प्रोजेक्ट ‘मैक्स एस्टेट 128' के साथ देखने को मिला।
मैक्स एस्टेट्स का नया प्रोजेक्ट, ‘मैक्स एस्टेट 128,’ रियल एस्टेट बाजार में इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस कंपनी ने मजबूत मांग के बीच नोएडा में 845 करोड़ रुपये में 67 लग्जरी आवासीय घर बेच दिए।
मैक्स एस्टेट्स ने नोएडा में 25,000 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से इन अपार्टमेंट की बिक्री की है।
हालांकि, कंपनी ने 845 करोड़ रुपये में बेची गई इकाइयों की संख्या और फ्लैट की कीमतों का खुलासा नहीं किया।
‘मैक्स एस्टेट 128’ को बड़े और आधुनिक घरों की चाह रखने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
मैक्स एस्टेट्स की यह पहल नोएडा के लग्जरी हाउसिंग बाजार में एक बड़ी छलांग साबित हो रही है।
कंपनी ने यह साबित कर दिया कि आधुनिक डिजाइन और पर्यावरण-अनुकूल निर्माण के साथ लग्जरी घरों की मांग को पूरा किया जा सकता है।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स